बिजनौर में थाने से लंगड़ाते निकले गो तस्कर: हाथ जोड़कर बोले-अब ऐसी गलती नहीं होगी, कानून के अनुसार चलेंगे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिजनौर की स्योहारा थाना पुलिस ने गोवंश कटान के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वे लंगड़ाते हुए चल रहे हैं और हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उनसे गलती हो गई, अब आगे से ऐसा नहीं होगा और वे कानून के अनुसार चलेंगे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर उनका चालान कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
दरअसल, स्योहारा के मोहित जोशी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सदाफल गांव के जंगल में कुछ लोगों ने गाय काटकर उसका मांस ले लिया और अवशेष वहीं छोड़ दिए।
शिकायत में फरियाद पुत्र इमामी, शराफत पुत्र मुश्तकीम, छोटू उर्फ सुहैल पुत्र राजू, बाबू पुत्र कलवा, नन्हे उर्फ इस्लामुद्दीन पुत्र मुश्तकीम, अशरफ उर्फ चुन्नू पुत्र अकबर और एहसान पुत्र गामा, सभी निवासी सदाफल गांव का नाम था।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि 10 सितंबर को सदाफल के जंगल से मिले गाय के अवशेषों से इन सभी का संबंध था। इसके बाद 11 सितंबर को पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम को सामने आया वीडियो।
बिजनौर जिले के एसपी केके विश्नोई के आने के बाद पुलिस ने हाल ही में कई मामलों के खुलासे किए हैं। शेरकोट में छेड़छाड़ के आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नागा बाबाओं द्वारा गाड़ी रोककर दंपति से लूटपाट के मामले में भी दोनों बाबाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा, दुष्कर्म के झूठे केस दर्ज कराकर लोगों से पैसे वसूलने वाले गैंग का भी खुलासा कर 5 आरोपियों को जेल भेजा गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नूंह पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस को सौंपा। एसपी डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
नूंह पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस को सौंपा। एसपी डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
नूंह पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस को सौंपा। एसपी डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
नूंह पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस को सौंपा। एसपी डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश ## **₹6.41 करोड़ के हर्जाने की…
पूरी खबर पढ़ें →
विशेष महा-पड़ताल सहारनपुर | कलेक्ट्रेट मस्जिद विध्वंस के बाद मिले 20 फीट गहरे कुएं का ऐतिहासिक सच सहारनपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।