Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

नूह पुलिस की बड़ी कामयाबी 25000 का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस के किया हवाले

12 Sep 2026, 02:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नूह पुलिस की बड़ी कामयाबी 25000 का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस के किया हवाले - नूँह, हरियाणा

नूंह पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस को सौंपा।

एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर पिनगवां थाना प्रभारी निखिल कुमार की टीम ने दबोचा शातिर अपराधी

नूंह। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के कुशल नेतृत्व में नूंह पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। वांछित, इनामी और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिनगवां थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी एटीएम कटर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजेब उर्फ मुजीम पुत्र एजाज निवासी बुबलहेड़ी, थाना पिनगवां के रूप में हुई है। आरोपी बिहार के मोतिहारी जिले के थाना मुफस्सिल और तुरकौलिया में वर्ष 2024 के दर्ज मामलों में वांछित था। बिहार पुलिस ने आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
नूंह पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसार बिहार के मोतिहारी जिले में वर्ष 2024 में हुई एटीएम काटकर चोरी की वारदात में आरोपी फरार चल रहा था। बिहार पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नूंह पुलिस से संपर्क किया। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इसकी जिम्मेदारी थाना प्रभारी पिनगवां निखिल कुमार को सौंपी। थाना प्रभारी निखिल कुमार ने अपनी सूझबूझ से गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुजेब उर्फ मुजीम को उसके ठिकाने से दबोच लिया। आरोपी शातिर एटीएम कटर है। पूछताछ के बाद आरोपी को बिहार के साइबर थाना मोतिहारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिजनौर में थाने से लंगड़ाते निकले गो तस्कर: हाथ जोड़कर बोले-अब ऐसी गलती नहीं होगी, कानून के अनुसार चलेंगे
Bijnor12 Sep

बिजनौर में थाने से लंगड़ाते निकले गो तस्कर: हाथ जोड़कर बोले-अब ऐसी गलती नहीं होगी, कानून के अनुसार चलेंगे

बिजनौर की स्योहारा थाना पुलिस ने गोवंश कटान के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन…

पूरी खबर पढ़ें →
नूह पुलिस की बड़ी कामयाबी 25000 का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस के किया हवाले
Nuh12 Sep

नूह पुलिस की बड़ी कामयाबी 25000 का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस के किया हवाले

नूंह पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस को सौंपा। एसपी डॉ.…

error: Content is protected !!