Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित

11 Sep 2026, 06:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित - नूँह, हरियाणा

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित
शब्बीर।तावडू
नूंह। जिले के वरिष्ठ और दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का शुक्रवार को ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के चलते निधन हो गया।

वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही पत्रकार जगत और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार को ही उन्हें उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। जानकारी के अनुसार शौकीन कोटला एक तेज-तर्रार पत्रकार थे और लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

वह दोनों पैरों से दिव्यांग थे। बताया जाता है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उन्हें डीसी रेट पर नौकरी देने का वादा भी किया था, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकी।

इसके बाद उन्होंने लगातार जिला प्रशासन के चक्कर काटे और अंततः पत्रकारिता को ही अपना माध्यम बनाकर लोगों की आवाज बन गए। उनके निधन पर नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद, समाजसेवी तैयब हुसैन घासेड़िया, हरियाणा मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष कासिम खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाजी शहीदा खान, पत्रकार अंतराम खटाना, पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार, लियाकत अली, शाहिद मेवाती, नसीम खान शीशपाल सेहरावत, जिला सीएससी हेड आरिफ राजाका सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी।

सभी ने एक स्वर में कहा कि शौकीन कोटला कलम के माध्यम से गरीब, मजलूम और आम लोगों की आवाज थे। कुछ दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर जांच में उनके ब्रेन ट्यूमर का पता चला था।

पहले जयपुर में उनका इलाज चला, बाद में उन्हें गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उनका इंतकाल हो गया। शुक्रवार को ही जनाजे में विधायक आफताब अहमद, तैयब हुसैन, कासिम खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, पत्रकार और आमजन मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kurukshetra11 Sep

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री के बेटे की चंडीगढ़ में मौत: फार्म हाउस में उठाया खौफनाक कदम; दो बार रह चुके सरपंच

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र (संदीप शर्मा) हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री एवं पिहोवा से चार बार विधायक रहे स्व.…

पूरी खबर पढ़ें →
मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित
Nuh11 Sep

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित शब्बीर।तावडू नूंह। जिले के…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मियों को CM सैनी का तोहफा
Kurukshetra11 Sep

हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मियों को CM सैनी का तोहफा

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र (संदीप शर्मा) हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में महिला अनुबंध कर्मचारियों को झटका; अतिरिक्त CL सुविधा हुई खत्म…उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
Kurukshetra11 Sep

हरियाणा में महिला अनुबंध कर्मचारियों को झटका; अतिरिक्त CL सुविधा हुई खत्म…उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र (संदीप शर्मा) हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने महिला अनुबंध कर्मचारियों को दी अतिरिक्त आकस्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर CSP संचालकों को ठगने वाले दो शातिर गिरफ्तार, अर्टिगा कार और मोबाइल बरामद
Basti11 Sep

बस्ती: फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर CSP संचालकों को ठगने वाले दो शातिर गिरफ्तार, अर्टिगा कार और मोबाइल बरामद

फोनपे और गूगल पे के फर्जी 'पेमेंट सक्सेसफुल' मैसेज से लगाते थे चूना, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश बस्ती…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!