Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा में महिला अनुबंध कर्मचारियों को झटका; अतिरिक्त CL सुविधा हुई खत्म…उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

11 Sep 2026, 05:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा में महिला अनुबंध कर्मचारियों को झटका; अतिरिक्त CL सुविधा हुई खत्म...उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला - KURUKSHETRA, हरियाणा

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र (संदीप शर्मा)

हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने महिला अनुबंध कर्मचारियों को दी अतिरिक्त आकस्मिक छुट्टी (सी.एल.) की सुविधा वापस ले ली है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 28 जुलाई 2026 को जारी वह आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है, जिसके तहत पात्र महिला अनुबंध कर्मचारियों को हर महीने एक अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने का प्रावधान किया गया था। विभाग ने आदेश वापस लेने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है।
नए आदेश के बाद अब महिला अनुबंध कर्मचारियों को 28 जुलाई के आदेश के तहत मिलने वाली अतिरिक्त सी.एल. का लाभ नहीं मिलेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 जुलाई 2025 को जारी पूर्व आदेश ही प्रभावी रहेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से 28 जुलाई 2026 को जारी आदेश में निदेशालय के अधीन आने वाले संस्थानों में कार्यरत पात्र महिला अनुबंध कर्मचारियों के लिए हर महीने एक अतिरिक्त कैजुअल लीव देने का निर्णय लिया गया था।
इस व्यवस्था के तहत एक कैलेंडर वर्ष में सामान्य तौर पर उपलब्ध 10 दिनों की सी. एल. के अतिरिक्त 12 दिन तक की छुट्टी का प्रावधान किया गया था। जिसके चलते पात्र कर्मचारियों को साल में अधिकतम 22 दिन की आकस्मिक छुट्टी मिलने की व्यवस्था की गई थी। इस निर्णय से उच्च शिक्षा विभाग के अधीन विभिन्न पदों पर कार्यरत महिला अनुबंध कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलना था।  

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kurukshetra11 Sep

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री के बेटे की चंडीगढ़ में मौत: फार्म हाउस में उठाया खौफनाक कदम; दो बार रह चुके सरपंच

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र (संदीप शर्मा) हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री एवं पिहोवा से चार बार विधायक रहे स्व.…

पूरी खबर पढ़ें →
मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित
Nuh11 Sep

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित शब्बीर।तावडू नूंह। जिले के…

पूरी खबर पढ़ें →
मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित
Nuh11 Sep

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित शब्बीर।तावडू नूंह। जिले के…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
error: Content is protected !!