Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव

11 Sep 2026, 06:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा 'सेवा सकल्प आभयान' जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर
दिनांक: 11 सितंबर, 2026

*17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*

*जनसेवा, जनभागीदारी और सुशासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम; विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर*

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हमीरपुर में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का व्यापक आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसामान्य को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ते हुए पात्र लाभार्थियों को अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।इस सम्बन्ध में विकास भवन सभागार कुछेछा में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

बैठक में अभियान को सफल, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अभियान के अंतर्गत निर्धारित 13 प्रमुख कार्यक्रमों के लिए कार्यक्रमवार नोडल एवं सहयोगी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। उपायुक्त (श्रम रोजगार) को अभियान का प्रभारी तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को सह-प्रभारी नामित किया गया है।

*जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े होंगे विभिन्न कार्यक्रम*

अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में अस्पतालों में फल एवं टूलकिट वितरण, रक्तदान शिविर तथा सरकारी एवं सार्वजनिक भवनों, चिकित्सा संस्थानों, तीर्थ स्थलों, अन्नपूर्णा भवनों एवं अमृत सरोवरों पर दीप प्रज्वलन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

‘चित्र सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ विषय पर चित्रकला, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ब्लॉक एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

इसी प्रकार ‘अनकही नमो सेवा’ के माध्यम से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आधारित रिकॉर्डेड ऑडियो एवं कहानियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन कराया जाएगा।

‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय उत्सव आयोजित होंगे। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं एवं उत्कृष्ट माताओं का सम्मान, हेल्दी बेबी प्रतियोगिता तथा बच्चों को आवश्यक सामग्री एवं अतिरिक्त पोषाहार का वितरण किया जाएगा।

*डिजिटल माध्यम से योजनाओं की सफलता की कहानियां होंगी साझा*

‘सेवा कहानी’ डिजिटल रील अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं अवस्थापना परियोजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को 60 सेकंड की डिजिटल रील्स के माध्यम से प्रदर्शित एवं प्रसारित किया जाएगा।

‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के अंतर्गत 07 अक्टूबर को जनपद के मुख्य चौराहे पर सेवा कलश की स्थापना, रैलियों का आगमन, मा० प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण तथा ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प का आयोजन किया जाएगा।

‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’ के जनपद से गुजरने के दौरान विभिन्न स्थानों पर चौपालों का आयोजन किया जाएगा तथा एलईडी वाहनों के माध्यम से विकास यात्रा पर आधारित फिल्म प्रदर्शन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

*‘सेवा सेतु’ शिविरों में मौके पर ही मिलेगा योजनाओं का लाभ*

अभियान का प्रमुख कार्यक्रम ‘सेवा मेरा योगदान’ होगा। इसके अंतर्गत रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, साइबर सुरक्षा, नशामुक्त भारत सहित 25 निर्धारित गतिविधियों में जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। नागरिकों द्वारा 25 मिनट का श्रमदान कर ‘माई भारत’ पोर्टल पर वीडियो अथवा फोटो अपलोड कर डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त किया जा सकेगा।

‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर के बीच विकासखंड एवं नगर निकाय स्तर पर 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन एक ही स्थान पर भरवाए जाने के साथ पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य मेले एवं दिव्यांग कल्याण शिविर आयोजित कर पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ‘सेवा सेतु’ शिविरों का प्रमुख उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराते हुए शत-प्रतिशत सैचुरेशन प्राप्त करना है।

*रचनात्मकता, नवाचार एवं सुशासन को भी मिलेगा बढ़ावा*

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के अंतर्गत फूल, प्राकृतिक रंग एवं मिट्टी जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से वृहद मानव समूह रंगोली का निर्माण कराया जाएगा, जिसका ड्रोन एवं एरियल कवरेज भी कराया जाएगा।

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के माध्यम से युवाओं, आईटीआई, पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग संस्थानों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के इनोवेशन चैलेंज से जोड़ा जाएगा। इसके अंतर्गत लाइव डेमो एवं पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।

*07 अक्टूबर को पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित डिजिटल एवं ग्रामीण पुस्तकालयों का लोकार्पण कराया जाएगा।*

अभियान के अंतिम चरण में 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्राम प्रधान से लेकर सांसदों तक जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ ‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प लिया जाएगा तथा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसी अवसर पर अभियान का भव्य समापन ‘जनसेवा महाकुंभ’ के रूप में किया जाएगा।

*दैनिक एवं साप्ताहिक समीक्षा के साथ होगी प्रभावी मॉनीटरिंग*

मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान के सभी कार्यक्रमों की नियमित मॉनीटरिंग एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त (श्रम रोजगार) द्वारा अभियान की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों की एचडी गुणवत्ता की फोटो एवं वीडियो निर्धारित पोर्टल पर अपलोड की जाएं तथा अभियान की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। जिला सूचना अधिकारी को अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की प्रभावी मीडिया कवरेज सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनपद में जनसेवा को सरल एवं सुलभ बनाने, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
Mirzapur11 Sep

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kurukshetra11 Sep

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री के बेटे की चंडीगढ़ में मौत: फार्म हाउस में उठाया खौफनाक कदम; दो बार रह चुके सरपंच

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र (संदीप शर्मा) हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री एवं पिहोवा से चार बार विधायक रहे स्व.…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44आवासन स्थलों पर 12, 070श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा l
Gaya11 Sep

पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44आवासन स्थलों पर 12, 070श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा l

*पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44 आवासन स्थलों पर 12,070 श्रद्धालुओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!