Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

बिलासपुर पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सीपत थाना क्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व टैबलेट जब्त किए है

12 Sep 2026, 10:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिलासपुर पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सीपत थाना क्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व टैबलेट जब्त किए है - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

दिनाॅक 11.09.2026
संतनु कुमार कुर्रे की रिपोर्ट
*थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ)*

➡️ *बिलासपुर पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सीपत थाना क्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व टैबलेट जब्त किए हैं।*
➡️ *बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार, धारा 21(सी), 22(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट में की गई कार्यवाही।*
➡️ *श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबारियो की जड तक पहुॅच कर एण्ड-टू-एण्ड की जा रही कार्यवाही।*
➡️ *नशे का व्यापार करने वाले ’’गिरोह’’ का भाण्डाफोड, नशीले कैप्सूल व टैबलेट तस्करी में संलिप्त पूरे सप्लाई चेन को किया जायेगा ध्वस्त।*
➡️ *ए.सी.सी.यू. बिलासपुर व थाना सीपत की अवैध कारोबारियो के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही।*
➡️ *नशे का व्यापार करने वालो के विरूद्ध एण्ड-टु-एण्ड विवेचना दौरान गिरफ्तार व संलिप्त आरोपियो के फायनेन्श्यिल इन्वेस्टीगेशन कर नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*
➡️ *गिरफ्तार आरोपी मुकेश लोनिया पूर्व में भी 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।*

*गिरफ्तार आरोपी:-*
1. उग्रसेन लोनिया पिता छेडूराम लोनिया उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम गुडी लोनियापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. मुकेश कुमार लोनिया पिता उग्रसेन लोनिया उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम गुडी लोनियापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा पिता लक्ष्मी प्रसाद लोनिया उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम गुडी लोनियापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)

*जप्त सामग्री:-* प्रतिबंधित मादक पदार्थ प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टेबलेट 4750 नग
नशीले कैप्सूल और टैबलेट कुल वजन 2,495.64 ग्राम।
कुल मशरूका करीबन 20 लाख रुपये।
*विवरण:-*
मामले का विवरण इस प्रकार है कि *श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर* के द्वारा पर नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की टीम लगातार नशे के अवैध गतिविधियों पर निगाह रखे हुये थे इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुड़ी निवासाी उग्रसेन लोनिया अपने पुत्र मुकेश लोनिया एवं अन्य रिश्तेदार परमेश्वर लोनिया निवासी गुड़ी के साथ मिलकर दीगर प्रांत से अत्यधिक मा़त्रा में प्रतिबंधित नशीले केपशुल एवं टेबलेट लाकर कर बिक्री करने का प्रयास कर रहे हैं तथा उक्त कृत्य से आसपास के बच्चों में गलत प्रभाव पढ़़ रहें तथा नशे के गिरफ्त में आकर अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त हो रहे हैं उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर तथा कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *श्रीमती मधुलिका सिह* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर *श्री पकंज पटेल* के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक *तिलेश्वर यादव* के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं सीपत थाना की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु रणनीति तैयार कर ग्राम गुडी थाना सीपत जिला बिलासपुर में मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही उग्रसेन लोनिया के घर में रेड कार्यवाही की गई मौके पर उग्रसेन लोनिया एवं उसके पुत्र मुकेश लोनिया एवं परमेश्वर लोनिया काफी मात्रा में प्रतिबंधित प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टेबलेट बिक्री करने हुते अवैध रूप से कब्जे में रखना पाया गया आरोपियों के विरूद्व एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए *अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टेबलेट 4750 नग जप्त किया गया है जिसकी कीमत करीब 20 लाख रूपये है।*
आरोपियों के पास इन नशीली दवाओं को रखने या बेचने का कोई भी वैध दस्तावेज या डॉक्टरी पर्चा नहीं पाया गया पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए विवेचना जारी है, नशे का व्यापार करने वालो के विरूद्ध एण्ड-टु-एण्ड विवेचना दौरान गिरफ्तार व संलिप्त आरोपियो के फायनेन्श्यिल इन्वेस्टीगेशन कर नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रभारी ए.सी.सी.य.ू बिलासपुर, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, शिव सिंह बक्साल, महिला आरक्षक शकुंतला साहू, आरक्षक आशीष राठौर, बीरेंद्र राजपूत, मुकेश शर्मा, रमेश यादव, महादेव कुजूर, धीरेंद्र सिंह तोमर, राकेश साहू की *पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर* द्वारा सराहना की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विशेष महा-पड़ताल सहारनपुर | कलेक्ट्रेट मस्जिद विध्वंस के बाद मिले 20 फीट गहरे कुएं का ऐतिहासिक सच
A2Z सभी खबर सभी जिले की12 Sep

विशेष महा-पड़ताल सहारनपुर | कलेक्ट्रेट मस्जिद विध्वंस के बाद मिले 20 फीट गहरे कुएं का ऐतिहासिक सच

विशेष महा-पड़ताल सहारनपुर | कलेक्ट्रेट मस्जिद विध्वंस के बाद मिले 20 फीट गहरे कुएं का ऐतिहासिक सच सहारनपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहम्मदी में UGC के नए कानून के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन रामलीला मैदान से तहसील परिसर तक निकाला जुलूस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Kheri12 Sep

मोहम्मदी में UGC के नए कानून के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन रामलीला मैदान से तहसील परिसर तक निकाला जुलूस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। UGC के नए कानून को लेकर विरोध जताते हुए शनिवार को मोहम्मदी में सवर्ण समाज…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया मेला परिसर का निरीक्षण और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Hathras12 Sep

श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया मेला परिसर का निरीक्षण और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रवेश/निकासी व्यवस्था अलग रखने, पार्किंग को सुव्यवस्थित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित निकासी की व्यवस्था को सुनिश्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया मेला परिसर का निरीक्षण और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Hathras12 Sep

श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया मेला परिसर का निरीक्षण और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रवेश/निकासी व्यवस्था अलग रखने, पार्किंग को सुव्यवस्थित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित निकासी की व्यवस्था को सुनिश्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!