Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

रोजका मेव में अवैध शराब की बड़ी खेप पकडी,5664 बोतल बरामद,2आरोपी काबू

12 Sep 2026, 10:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रोजका मेव में अवैध शराब की बड़ी खेप पकडी,5664 बोतल बरामद,2आरोपी काबू - नूँह, हरियाणा

रोजका मेव में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 5664 बोतल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।

कार्टन के पीछे छुपा कर ले जाई जा रही थी अवैध शराब की खेप, पंजाब से बंगाल ले जाने की थी तैयारी

नूंह। जिला के रोजका मेव थाना क्षेत्र में फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना रोजका मेव के गांव खेड़ा खलीलपुर के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर पकड़ा है। कैंटर से 472 पेटियों में भरी कुल 5664 बोतल शराब बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम जिले में गश्त पर थी, तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि थाना रोजका मेव क्षेत्र के खेड़ा खलीलपुर के पास से अवैध शराब से भरा एक कैंटर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे से होकर निकलेगा। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद महिंद्रा कैंटर को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब भरी मिली।
कैंटर में सवार दो व्यक्तियों नवीन पुत्र ओमप्रकाश निवासी खरावड़ थाना सांपला जिला रोहतक, हाल निवासी अर्जुन नगर बिहारी चौक जिला पानीपत और राकेश राठौर पुत्र बिहारी निवासी ईदगाह कॉलोनी थाना मॉडल टाउन जिला पानीपत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान कैंटर में कार्टून के कट्टों के पीछे छुपाकर रखी गई 472 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिनमें कुल 5664 बोतलें थीं । तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए यह तरीका अपनाया था ताकि देखने पर लगे कि गाड़ी में कार्टन का सामान भरा है, लेकिन उसके पीछे शराब की पेटियां छुपाई गई थीं।
मौके पर आबकारी विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। पूछताछ में आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस, परमिट या बिल पेश नहीं कर सके। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह शराब पंजाब से लोड करके पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे।
इस संबंध में रोजका मेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माफियाओं व अवैध गतिविधियों पर प्रशासन का सख्त रुख,5 प्रमुख रिसॉर्ट, होटल और ढाबों पर छापा; खामियां मिलने पर किए गए सील
Sagar12 Sep

माफियाओं व अवैध गतिविधियों पर प्रशासन का सख्त रुख,5 प्रमुख रिसॉर्ट, होटल और ढाबों पर छापा; खामियां मिलने पर किए गए सील

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में मिलावटखोरी, बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियों और…

पूरी खबर पढ़ें →
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों पर छापेमारी,10 लाख से ज्यादा की मदिरा जब्त, जारी रहेगी कार्रवाई
Sagar12 Sep

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों पर छापेमारी,10 लाख से ज्यादा की मदिरा जब्त, जारी रहेगी कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर आबकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!