आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों पर छापेमारी,10 लाख से ज्यादा की मदिरा जब्त, जारी रहेगी कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने बंडा और बाछलोन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10.3 लाख रुपये मूल्य की मदिरा बरामद की है। पहली कार्रवाई 10 सितंबर की देर रात बंडा क्षेत्र के ग्राम हीरापुर (थाना शाहगढ़) में की गई।
मुखबिर की सूचना पर आबकारी अमले ने फरार आरोपी मनीष लोधी द्वारा शराब के बड़े ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान विभिन्न विदेशी मदिरा ब्रांड की 261 बल्क लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.8 लाख है।
आरोपी के खिलाफ म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरी कार्रवाई 11 सितंबर को वृत्त आंतरिक क्षेत्र के ग्राम बाछलोन में की गई। यहाँ एक खाली मकान की तलाशी लेने पर 96 पेटी विदेशी मदिरा, बीयर और देशी मदिरा (कुल 164 बल्क लीटर) जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹7.5 लाख आंकी गई है।
इस मामले में भी आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पाल क्षत्रीय गडरिया समाज नें बेल पोला पर्व बडे धूमधाम से मनाया व सभी समाज जनों व अन्य…
पूरी खबर पढ़ें →
पाल क्षत्रीय गडरिया समाज नें बेल पोला पर्व बडे धूमधाम से मनाया व सभी समाज जनों व अन्य…
पूरी खबर पढ़ें →
विशेष महा-पड़ताल सहारनपुर | कलेक्ट्रेट मस्जिद विध्वंस के बाद मिले 20 फीट गहरे कुएं का ऐतिहासिक सच सहारनपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
एसपी के सख्त आदेश बेअसर, मुंडेरवा थाने की नाक के नीचे धड़ल्ले से बिक रहा गांजा और स्मैक!…
पूरी खबर पढ़ें →
रोजका मेव में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 5664 बोतल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार। कार्टन के पीछे…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * विघ्नहर्ता, ऋद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।