Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

एसपी के सख्त आदेश बेअसर, मुंडेरवा थाने की नाक के नीचे धड़ल्ले से बिक रहा गांजा और स्मैक!

12 Sep 2026, 11:03 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एसपी के सख्त आदेश बेअसर, मुंडेरवा थाने की नाक के नीचे धड़ल्ले से बिक रहा गांजा और स्मैक! - BASTI, उत्तर प्रदेश

अजीत मिश्रा (खोजी)

एसपी के सख्त आदेश बेअसर, मुंडेरवा थाने की नाक के नीचे धड़ल्ले से बिक रहा गांजा और स्मैक!

  • खाकी की गहरी नींद या संदेहास्पद मिलीभगत? महादेव रोड पर वर्षों से फल-फूल रहा नशे का अवैध कारोबार।
  • मुंडेरवा में एसपी के अभियान की सरेआम धज्जियां: रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा जहर।
  • क्या पुलिस के संरक्षण में चल रहा है ‘दिव्यांग राय’ का अवैध धंधा? मुंडेरवा थाने की कार्यशैली पर तीखे सवाल।

मुंडेरवा – बस्ती। एक तरफ बस्ती पुलिस अधीक्षक का सख्त निर्देश है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर हर हाल में रोक लगाई जाए, वहीं मुंडेरवा थाना क्षेत्र में इस अभियान की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही हैं। मुंडेरवा से महादेव रोड पर रेलवे क्रॉसिंग से ठीक पहले स्थित ‘दिव्यांग राय’ का ठिकाना इस बात का खुला गवाह है कि कैसे खाकी की सरपरस्ती में गांजा और स्मैक का काला कारोबार बेखौफ चल रहा है।

वर्षों से चल रहे इस अवैध धंधे की भनक क्या स्थानीय थाने के जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है? यह सवाल आज हर उस नागरिक के जेहन में है जो अपनी आंखों के सामने युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में जाते देख रहा है। एसपी के कड़े तेवरों के बावजूद मुंडेरवा थाने की इस गहरी और संदेहास्पद नींद का क्या अर्थ निकाला जाए? क्या पुलिस की निष्क्रियता या कथित संरक्षण के बिना कोई धंधेबाज इतने लंबे समय तक कानून को इस तरह ठेंगा दिखा सकता है?

एक तरफ पुलिस महकमा समाज को नशा मुक्त बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, तो दूसरी तरफ मुंडेरवा थाने की नाक के नीचे खुलेआम जहर की पुड़िया बेची जा रही हैं। यह केवल एक प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। यदि जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी अब भी नहीं चेते और इस ठिकाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए थाने की संलिप्तता की जांच नहीं की, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि महकमे के भीतर बैठे कुछ खास चेहरे ही अपराधियों के सबसे बड़े ढाल बने हुए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मोहम्मदी में UGC के नए कानून के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन रामलीला मैदान से तहसील परिसर तक निकाला जुलूस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Kheri12 Sep

मोहम्मदी में UGC के नए कानून के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन रामलीला मैदान से तहसील परिसर तक निकाला जुलूस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। UGC के नए कानून को लेकर विरोध जताते हुए शनिवार को मोहम्मदी में सवर्ण समाज…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया मेला परिसर का निरीक्षण और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Hathras12 Sep

श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया मेला परिसर का निरीक्षण और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रवेश/निकासी व्यवस्था अलग रखने, पार्किंग को सुव्यवस्थित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित निकासी की व्यवस्था को सुनिश्चित…

पंचायत सहायकों ने किया आंदोलन का ऐलान, मांगों को लेकर मितौली में शांतिपूर्ण धरना
Kheri12 Sep

पंचायत सहायकों ने किया आंदोलन का ऐलान, मांगों को लेकर मितौली में शांतिपूर्ण धरना

लखीमपुर-खीरी। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने मितौली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!