रहें सावधान…हरियाणा में आज बारिश की चेतावनी, इन 16 जिलों में अलर्ट; जानें मौसम विभाग का ताजा Weather Update
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा में मानसून की गतिविधियों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। आज सुबह पानीपत के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
वहीं करनाल, सोनीपत और भिवानी में सुबह से ही बादल छाए रहे। विभाग ने रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी हरियाणा के सात जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते प्रदेश के औसत तापमान में मामूली गिरावट आई है। हालांकि पश्चिमी हरियाणा के कुछ जिलों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है।
सिरसा और हिसार में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं अंबाला और चरखी दादरी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में बारिश से तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विशेष महा-पड़ताल सहारनपुर | कलेक्ट्रेट मस्जिद विध्वंस के बाद मिले 20 फीट गहरे कुएं का ऐतिहासिक सच सहारनपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
नदबई तहसील के रौनीजा गांव में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जहां शुक्रवार को खेत के…
पूरी खबर पढ़ें →
रोजका मेव में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 5664 बोतल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार। कार्टन के पीछे…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। UGC के नए कानून को लेकर विरोध जताते हुए शनिवार को मोहम्मदी में सवर्ण समाज…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ । समाज सेविका सरोज यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। वह समाजवादी पार्टी के पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रवेश/निकासी व्यवस्था अलग रखने, पार्किंग को सुव्यवस्थित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित निकासी की व्यवस्था को सुनिश्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।