नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया सम्मानित
निचलौल /महराजगंज। महराजगंज।
निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा 10 के दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज बहाव वाली नहर में छलांग लगाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला था।
जानकारी के अनुसार, नहर में महिला के छलांग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के छात्र कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल ने साहस का परिचय देते हुए महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।
महिला की पहचान सकीना अंसारी (30) निवासी जेहदा, थाना कोठीभार के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद के कारण महिला द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आई।
महिला के स्वस्थ होने पर परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दोनों छात्रों के साहस और मानवीय कार्य की सराहना की एवं उन्होंने दोनों को सार्वजनिक रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिससे अन्य लोगों को भी संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा मिले।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

24 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने का दावा।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी बुढ़मू। प्रखंड के नया टोली गांव में 100…
पूरी खबर पढ़ें →
मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण निगम कार्यालय में बनाए गए अभिकर्ताओं के…
पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों…
पूरी खबर पढ़ें →
वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
*पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर प्रेतशिला वेदी स्थल का निरीक्षण, पांच दिनों में शेष कार्य पूर्ण करने का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।