Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

पितृपक्ष मेला 2026को लेकर प्रेतशिला वेदी स्थल का निरीक्षण, पांच दिनों में शेष कार्य पूर्ण करने का निर्देश l

12 Sep 2026, 07:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पितृपक्ष मेला 2026को लेकर प्रेतशिला वेदी स्थल का निरीक्षण, पांच दिनों में शेष कार्य पूर्ण करने का निर्देश l - गया, बिहार

*पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर प्रेतशिला वेदी स्थल का निरीक्षण, पांच दिनों में शेष कार्य पूर्ण करने का निर्देश*

गया, 12 सितंबर 2026, पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी, गया के निर्देश के आलोक में आज प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर एवं उनकी पूरी टीम द्वारा प्रेतशिला वेदी स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं टीम ने प्रेतशिला वेदी की 676 सीढ़ियां चढ़कर ऊपरी चोटी पर स्थित पिंडदान वेदी स्थल का जायजा लिया। इस दौरान वेदी स्थल एवं उसके आसपास की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, वेदी स्थल के रंग-रोगन, पेयजल की उपलब्धता, सीसीटीवी व्यवस्था, पार्किंग तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने प्रेतशिला आने वाले पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त एवं सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में प्रेतशिला तालाब की साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि प्रेतशिला वेदी स्थल एवं प्रेतशिला तालाब की साफ-सफाई सहित अन्य सभी लंबित कार्यों को अगले पांच दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी प्रमुख वेदी स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Pali12 Sep

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण निगम कार्यालय में बनाए गए अभिकर्ताओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
Jaipur12 Sep

जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति

जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं…

पूरी खबर पढ़ें →
कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों लोग
Dhanbad12 Sep

कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों लोग

कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
Basti12 Sep

जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
विवेकानंद के शिकागो उद्बोधन की स्मृति में मनाया गया विश्व बंधुत्व दिवस
Sagar12 Sep

विवेकानंद के शिकागो उद्बोधन की स्मृति में मनाया गया विश्व बंधुत्व दिवस

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा - सागर द्वारा स्वामी विवेकानंद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!