*हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बल्लारपुर में तान्हा पोला उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

महेश निषाद चंद्रपुर महाराष्ट्र
*बल्लारपुर चंद्रपुर :* हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ट्रस्ट, दिल्ली की ओर से बल्लारपुर में तान्हा पोला पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने बैलों की आकर्षक सजावट कर पारंपरिक तान्हा पोला का आनंद लिया।
तान्हा पोला के अवसर पर आयोजित सजावट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान सहित कुल 10 बच्चों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
– *प्रथम पुरस्कार:* सान्वी खनके को श्री सत्यनारायण रामिल्ला और श्री रमेश गुराला के हाथों प्रदान किया गया।
– *द्वितीय पुरस्कार:* धक्ष गोहणे को श्री शशी आंबेकर और श्री सुनील जैन के हाथों दिया गया।
– *तृतीय पुरस्कार:* आराध्य इटनकर, दिवीद मधेलवार और वीरांश मांडरे को संस्था के सचिव श्रीनिवास चेरकुथोटावार और श्री उत्तम तेलंग के हाथों प्रदान किया गया।
– *सांत्वना पुरस्कार:* काव्यश वानखेड़े, सात्विक तामकले, यश्विन अंगुरी सहित अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश दोतपेल्ली ने की। इस अवसर पर सचिव श्रीनिवास चेरकुथोटावार, उपाध्यक्ष श्याम मेश्राम, फाउंडर मेंबर चंद्रमणि नागराले, प्रेम यादव, तिरुपती उष्कलवार, उत्तम तेलंग, शंकर कोराला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। जैन संघटना, बल्लारपुर के अध्यक्ष सुनील जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को शंकर कोराला और तिरुपती उष्कलवार की ओर से लॉलीपॉप और चॉकलेट वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
छोटे बच्चों को महाराष्ट्र के पारंपरिक त्योहार, संस्कृति और कृषि परंपरा से परिचित कराने और उनकी कला व सृजनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वीणा दोतपेल्ली, स्वामी जंजरला, सुधीर कस्तुरवार, जय दोतपेल्ली, शुभम नंदगीरवार, शुभम शेट्टीये, अनुप शेट्टीये, रामानंद इरगुराला, वैभव धारणीवार सहित कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







