Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

10 लाख की जनसुविधा की सौगात, सार्वजनिक शौचालय का विधायक लारिया ने कर्रापुर में किया लोकार्पण

13 Sep 2026, 10:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
10 लाख की जनसुविधा की सौगात, सार्वजनिक शौचालय का विधायक लारिया ने कर्रापुर में किया लोकार्पण - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कर्रापुर के मुख्य बस स्टैंड पर 10 लाख की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने किया।

इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों के साथ बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नागरिकों की सुविधा, स्वच्छता और सम्मान से सीधे जुड़ी हैं।

बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थल पर यह सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को विशेष सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वच्छता एवं जनसुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में भी नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

विधायक लारिया ने कहा कि विकास की सार्थकता तभी है, जब उसकी सुविधाएं आमजन के दैनिक जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाएं। कर्रापुर बस स्टैंड पर निर्मित सार्वजनिक शौचालय इसी जनोन्मुखी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
Sagar13 Sep

जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार
Satna13 Sep

नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार

सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Sagar13 Sep

शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बण्डा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत…

पूरी खबर पढ़ें →
खुरई में 22 करोड़ के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Sagar13 Sep

खुरई में 22 करोड़ के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!