तावडू में भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन मंडल कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान को लेकर दिए दिशा निर्देश

तावडू में भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन, मंडल कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान को लेकर दिए दिशा-निर्देश
शब्बीर। तावडू
तावडू।
सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के तावडू नगर के वार्ड नंबर 9 स्थित राधे नगर में शनिवार को भाजपा गुरुग्राम महानगर जिला ओबीसी उपाध्यक्ष मनोज सोनी के कार्यालय का उद्घाटन एवं मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोहना-तावडू विधायक तेजपाल तंवर, जिला अध्यक्ष अजीत यादव, जिला प्रभारी राजकुमार बोहरा और ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन यादव ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
कार्यालय उद्घाटन के बाद सेवा संकल्प अभियान को लेकर तौरू मंडल अध्यक्ष एवं घर की अध्यक्षता में मंडल कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अभियान से जुड़े कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के सुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के तहत कुल 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें बूथ और पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया। विधायक तेजपाल तंवर ने अपने संबोधन में मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्रहित को समर्पित रहा है।
उनके नेतृत्व में देश ने विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इस मौके पर भाजपा ओबीसी जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने जिला अध्यक्ष अजीत यादव, विधायक तेजपाल तंवर, मंडल अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का आभार जताया और कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा भाव और विकसित भारत के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष सुरेश प्रधान, पूर्व ब्लाक समिति नरेश यादव, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, नगर पालिका वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज, समस्त वार्ड पार्षदों सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







