कटनी की ग्राम पंचायते टैक्स कलेक्शन और आनलाइन व्यवस्था में रचा नया इतिहास

कटनी:
जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब कटनी के ग्रामीण अंचल भी शहरी निकायों यानी नगर निगम की तर्ज पर आगे बढ़ रहे हैं। अपने स्वयं के राजस्व स्रोतों (OSR – को मजबूत कर ग्राम पंचायतें वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं।
पंचायत दर्पण 2.0 पोर्टल के ताजा आंकड़े यह स्पष्ट गवाही दे रहे हैं कि कटनी जिले की पंचायतें कर संग्रह (Tax Collection) और डिजिटल भुगतान व्यवस्था में बड़ी उपलब्धि हासिल कर रही हैं।
शत-प्रतिशत पंचायतों में ऑनलाइन व्यवस्था लागू
कटनी जिले की सभी 407 ग्राम पंचायतों को प्रणाली (System) पर ऑनबोर्ड कर दिया गया है। वर्तमान में सभी 407 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन भुगतान की सहमति प्रदान कर दी है और 5,878 बिलों का ऑनलाइन भुगतान संपन्न कराया जा चुका है।
टैक्स संग्रह के प्रमुख आंकड़े (पंचायत दर्पण 2.0 के अनुसार):
जल प्रभार ₹4,48,534.00
संपत्ति प्रभार ₹8,60,529.00
स्वच्छता प्रभार ₹21,788.00
अन्य शुल्क/प्रभार: ₹2,08,350.00
कुल ऑनलाइन भुगतान राशि: ₹15,39,201.00
जनपद पंचायत कटनी ऑनलाइन भुगतान के मामले में ₹11,48,764.09 के संग्रह के साथ अग्रणी स्थान पर है।जिले में कुल 3,18,987 समग्र परिवारों में से 2,06,459 उपभोक्ता पंजीकृत हो चुके हैं।
जनपद पंचायत विजयराघवगढ़: 95.85% उपभोक्ता पंजीकरण के साथ जिले में प्रथम स्थान पर है (49,826 पंजीकृत उपभोक्ता)।
जनपद पंचायत बहोरीबंद: 87.00% प्रगति के साथ दूसरे स्थान पर है (53,178 पंजीकृत उपभोक्ता)।
जनपद पंचायत कटनी: 63.79% पंजीयन दर्ज कर चुकी है।
सभी जनपदों के सीईओ की रही विशेष भूमिका
जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर के दिशा-निर्देशन में जिले की सभी ६ जनपद पंचायतों में इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए जनपद सीईओ की विशेष भूमिका रही है। अधिकारियों की निरंतर मॉनिटरिंग और मैदानी स्तर पर की गई समीक्षा के चलते ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है:
जनपद पंचायत कटनी: सीईओ प्रदीप कुमार सिंह
जनपद पंचायत रीठी: सीईओ राजेश नरेंद्र सिंह
जनपद पंचायत बहोरीबंद: सीईओ अभिषेक कुमार झा
जनपद पंचायत विजयराघवगढ़: सीईओ ब्रत्तेश जैन
जनपद पंचायत बड़वारा: सीईओ प्रभावती टेकाम
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा: सीईओ यजुवेंद्र कोरी
सभी जनपदों की प्रशासनिक टीम द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने और ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में गति लाने से राजस्व संग्रहण में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है।
सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर की पहल से आया बदलाव
जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर की सतत निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग और रणनीतिक सोच के कारण ही ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक स्वच्छता, जल व्यवस्था और संपत्ति कर चुकाने के प्रति जागरूक हुए हैं। पंचायतों की आय बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय विकास कार्यों को गति मिलेगी और मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकारी अनुदान पर निर्भरता कम होगी।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







