Rahul Gandhi Daura: राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह… अब इस जगह पर होगी ‘छात्रों की गूंज’!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


इंदौर/तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज/
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में सियासी हलचल तेज हो गई है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक कारणों से मंजूरी रोकने का आरोप लगाया है।
अब कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए वैकल्पिक स्थल की व्यवस्था कर ली है। कार्यक्रम स्थल ‘भारत जोड़ो मैदान’
कांग्रेस ने इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) से रीजनल पार्क के सामने करीब 12 हजार वर्ग मीटर जमीन तीन दिनों के लिए किराए पर ली है।
इसके एवज में कांग्रेस को IDA को करीब 10.08 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। शहर कांग्रेस ने इस अस्थायी कार्यक्रम स्थल को ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया है।
करीब 1.5 लाख छात्रों का रजिस्ट्रेशन! कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह है और अब तक करीब 1.5 लाख छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है।
बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कांग्रेस आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।
इंदौर विकास प्राधिकरण ने दी अनुमति
IDA की ओर से जमीन 17 से 19 सितंबर तक अस्थायी उपयोग के लिए उपलब्ध कराई गई है। हालांकि, निर्धारित राशि जमा करने के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण ने जमीन आवंटन को लेकर अनुमति दे दी है।
इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था करना और विभिन्न संबंधित विभागों से आवश्यक NOC हासिल करना आयोजकों की जिम्मेदारी होगी।पूरे देशभर की इंदौर पर नजर
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद अब कांग्रेस ने नए स्थल को लेकर तैयारी तेज कर दी है। ऐसे में 19 सितंबर को होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम केवल छात्र मुद्दों तक सीमित रहेगा या इंदौर में एक बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन भी बनेगा, इस पर सभी की नजर है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मंडल की ओर से आगामी सेवा संकल्प अभियान-2026 के सफल क्रियान्वयन को…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *बंडा क्षेत्र के मामले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. ई. रमेश कुमार ने किया महेश्वर का दौरा खरगोन, 11 सितंबर 2026। प्रमुख सचिव…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानवीर विश्वविद्यालय, जेरई, सागर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना मोतीनगर पुलिस एवं सागर साइबर सेल की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।