सख्त कार्रवाई, बंडा क्षेत्र के मामले में दो शराब दुकानों के लाइसेंस कलेक्टर ने किए निरस्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *बंडा क्षेत्र के मामले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में संलिप्त पाए गए आरोपियों की वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत मदिरा अनुज्ञप्तियों (लाइसेंस) को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
बंडा घटना के बाद थाना विनायका एवं थाना बंडा में भारतीय न्याय संहिता तथा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक जांच शुरू की गई। प्रथम सूचना रिपोर्ट में लाइसेंसियों के नाम सामने आने पर म.प्र.
आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 31 (ख) के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है। मगरधा मदिरा समूह (SGR/31) के लाइसेंसधारी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा (निवासी ग्राम रूसल्ला, जिला सागर) का कंपोजिट लाइसेंस रद्द किया गया है।
इसी प्रकार बरेठी मदिरा दुकान (SGR/10-B) के लाइसेंसधारी यशवंत सिंह ठाकुर (निवासी हरीसिंह गौर वार्ड, बंडा) का लाइसेंस रद्द किया गया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया है कि अवैध व संदिग्ध मादक द्रव्यों के कारोबार और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में नाबालिग बच्ची से यौन शोषण प्रकरण में गाज…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडीडवाना-कुचामन ....... जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अवधेश मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसोमवार को निकलेगी भगवान महाकाल कीभव्य काँवर यात्रा बहराइच उत्तर प्रदेश। कजरीतीज पर्व के अवसर पर 14 सितम्बर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसोमवार को निकलेगी भगवान महाकाल कीभव्य काँवर यात्रा बहराइच उत्तर प्रदेश। कजरीतीज पर्व के अवसर पर 14 सितम्बर…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsSandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में नाबालिग बच्ची से यौन शोषण प्रकरण में गाज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।