युवा स्काउट गाइड्स, एनएसएस कैडेट्स बने दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं का सहारा103 वर्षीय सावित्री देवी ने नगर निकाय चुनाव में किया मतदान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिले के नगर निकायों मकराना, नांवा, परबतसर और छोटी खाटू में शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान दिव्यांग, बुजुर्ग एवं अशक्त मतदाताओं के लिए विशेष सुगम मतदान की व्यवस्थाऐं की गईं। इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर रैंप एवं व्हीलचेयर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गईं
जिला समाज कल्याण अधिकारी रजनीश चौधरी ने बताया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर भारत स्काउट एवं गाइडस के युवा स्वयंसेवकों, एनएसएस कैडेटस और सहायक मतदान कर्मियों की तैनाती की, जिन्होंने अपनी निष्ठापूर्ण सेवाओं से व्हीलचेयर सहायता और रैंप व्यवस्था में व्यक्तिगत सहयोग प्रदान कर दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सहजता से मतदान करवाया। जिला प्रशासन की इन समावेशी व्यवस्थाओं के चलते दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने बडे उत्साह और आत्मनिर्भरता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया 103 वर्षीय सावित्री देवी ने नावाँ नगर निकाय चुनाव में किया मतदान
नावाँ नगर निकाय चुनाव में 103 वर्षीय श्रीमती सावित्री देवी, पत्नी श्री मोहन दास ने बूथ संख्या 23 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उम्र के इस पड़ाव पर भी मतदान के प्रति उनका उत्साह लोकतांत्रिक सहभागिता की प्रेरणादायी मिसाल बना। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं सहयोग से उनकी मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाया गया, जिसके लिए उन्होंने जिला निर्वाचन टीम का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

डीडवाना-कुचामन, खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को सीएमएचओ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडीडवाना-कुचामन ....... जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अवधेश मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसोमवार को निकलेगी भगवान महाकाल कीभव्य काँवर यात्रा बहराइच उत्तर प्रदेश। कजरीतीज पर्व के अवसर पर 14 सितम्बर…
पूरी खबर पढ़ें →
खारड़ा में आज बाबा रामदेव जी के शाम भजन संध्या व रविवार को सभा। पाली रोहट क्षेत्र में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसोमवार को निकलेगी भगवान महाकाल कीभव्य काँवर यात्रा बहराइच उत्तर प्रदेश। कजरीतीज पर्व के अवसर पर 14 सितम्बर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsSandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में नाबालिग बच्ची से यौन शोषण प्रकरण में गाज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।