Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

खुरई में 22 करोड़ के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

13 Sep 2026, 10:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खुरई में 22 करोड़ के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में खुरई में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर खुरई स्थित पार्क में स्थापित डॉ.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि महापुरुषों के विचार और उनका जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहता है।

उन्होंने कहा कि खुरई में विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के महापुरुषों के योगदान और उनके समर्पण से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर क्षेत्र में ₹22 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इसमें ₹12 करोड़ की लागत से निर्मित खुरई का नवीन नगर पालिका भवन, मिडवे रिट्रीट तथा गुरु तेग बहादुर चौराहे के उन्नयन व विकास कार्य शामिल हैं।

सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह का पूरा चिंतन खुरई के विकास के लिए समर्पित है।

उन्होंने खुरई में सर्वांगीण विकास कर यहां की तस्वीर बदल दी। उन्होंने खुरई में विभिन्न पार्कों में देश के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की हैं जिनसे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।

उन्होंने कहा कि अखंड भारत के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान अविस्मरणीय है।

विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस राष्ट्रवादी विचारधारा का बीजारोपण किया, उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के सिद्धांत से आगे बढ़ाया और बाद में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.

श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संवाद एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि डॉ.

मुखर्जी का संघर्ष राष्ट्रीय स्वाभिमान और देश की एकता के लिए था। उन्होंने क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि नवीन नगर पालिका भवन का निर्माण प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारू बनाने और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। हाल ही में बंडा क्षेत्र में हुई दुखद दुर्घटना को देखते हुए कार्यक्रम को पूरी सादगी के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर किसी भी प्रकार का स्वागत समारोह या आतिशबाजी का आयोजन नहीं किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में विधायक देवरी बृजबिहारी पटैरिया,श्याम तिवारी, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, खुरई नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, पूर्व नपा अध्यक्ष जिनेंद्र गुरहा, पूर्व विधायक धरमू राय, डॉ. सुशील तिवारी,अविराज सिंह, बरोदिया नपं अध्यक्ष श्रीमती मालती कुशवाहा, बांदरी नपं अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वनाथ लोधी, मालथौन नपं अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, जनपद अध्यक्ष जमना अहिरवार, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नगदा, जनपद उपाध्यक्ष बलवीरसिंह राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न निकायों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
Sagar13 Sep

जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार
Satna13 Sep

नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार

सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Sagar13 Sep

शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बण्डा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत…

पूरी खबर पढ़ें →
10 लाख की जनसुविधा की सौगात, सार्वजनिक शौचालय का विधायक लारिया ने कर्रापुर में किया लोकार्पण
Sagar13 Sep

10 लाख की जनसुविधा की सौगात, सार्वजनिक शौचालय का विधायक लारिया ने कर्रापुर में किया लोकार्पण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कर्रापुर के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!