जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब कांड को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सागर पहुंचे।
उन्होंने पापेट गांव पहुंचकर शराब कांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी लेकर उनका हालचाल जाना।इस दौरान दिग्विजय सिंह ने क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार संचालित होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने समय रहते अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा।
उन्होंने प्रशासन पर मौत के आंकड़े छिपाने का भी गंभीर आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि पूरे मामले में करीब 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
उनका आरोप है कि शराब कांड से कई दिन पहले से ही क्षेत्र में मौतों का सिलसिला जारी था, लेकिन प्रशासन ने इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने शराब कांड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पीड़ितों से मिलने के बाद उन्होंने ‘सागर गोल्ड’ नाम की शराब को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि इसके सेवन से लोगों की मौत के साथ-साथ कई लोगों की आंखों की रोशनी भी प्रभावित हुई है।
बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने इसे महज दिखावे की कार्रवाई बताया। उन्होंने पूर्व मंत्री और मंत्री से जुड़े होटल एवं बार की भी जांच कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आगे भी आंदोलन करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिलें के बण्डा जहरीली शराब काण्ड में जान…
पूरी खबर पढ़ें →
सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बण्डा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत…
पूरी खबर पढ़ें →
आज चिचुढी सहगिया ग्राम सभा के माजरा मुरवनडीह में PDA महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कर्रापुर के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।