Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

संजय ड्राइव स्थित झलकारी बाई पार्क में स्थापित होगी वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा, 22 नवंबर को होगा लोकार्पण

13 Sep 2026, 10:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
संजय ड्राइव स्थित झलकारी बाई पार्क में स्थापित होगी वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा, 22 नवंबर को होगा लोकार्पण - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संजय ड्राइव स्थित वीरांगना झलकारी बाई पार्क पहुंचकर यहां स्थापित की जाने वाली वीरांगना झलकारी बाई जी की प्रतिमा एवं उसके स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा स्थापना एवं आगामी लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों से आवश्यक चर्चा की।

विधायक जैन ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जी का जीवन अदम्य साहस, वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनकी वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और साहस की प्रेरणा देती रहे, इसी उद्देश्य से पार्क में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह गौरव का विषय है कि बालाघाट से आए कुशल कलाकारों द्वारा वीरांगना झलकारी बाई जी की प्रतिमा का निर्माण सागर में ही किया गया है। प्रतिमा का निर्माण कार्य अब पूर्णता की ओर है।

वीरांगना झलकारी बाई जी की जयंती के अवसर पर 22 नवंबर 2026 को प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। विधायक जैन ने कहा कि जिस स्थान पर आज सुंदर और व्यवस्थित पार्क दिखाई दे रहा है, वहां कभी कचरे का ढेर हुआ करता था।

क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण की दृष्टि से इसे एक भव्य पार्क के रूप में विकसित कर ‘वीरांगना झलकारी बाई उद्यान’ नाम दिया गया। पार्क के लोकार्पण के अवसर पर ही उन्होंने यहां वीरांगना झलकारी बाई जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी।

आज वह संकल्प मूर्त रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रतिमा की स्थापना नहीं, बल्कि वीरांगना झलकारी बाई जी के साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को सागर की धरती पर स्थायी रूप से सम्मान देने का कार्य है।

हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियां इस पार्क में आकर उनके जीवन से प्रेरणा लें और देश तथा समाज के प्रति अपने दायित्व को समझें। विधायक ने कहा कि प्रतिमा स्थापना के साथ पार्क को और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने तथा यहां आने वाले नागरिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर कोरी समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने वीरांगना झलकारी बाई जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। समाजजनों ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में स्थापित होने वाली यह प्रतिमा समाज के लिए गौरव का विषय है और उनके त्याग एवं शौर्य की स्मृति को चिरस्थायी बनाएगी।

इस अवसर पर मुन्ना मुनीम साहब पंतनगर वार्ड,पार्षद गोलू कोरी, परमानंद कबीरपंथी, दिनेश तंतवाय,गोवर्धन कोरी, खेमचंद कोरी,एलडी कबीरपंथी,मन्नूलाल कोरी,शंकरलाल कोरी,छेदीलाल कोरी,बंटी कोरी, राजेश कोरी,मनीष कोरी, साहिल कोरी,रामेश्वर कोरी,विजय कोरी,आकाश कोरी, रंजीत रैकवार सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
Sagar13 Sep

जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार
Satna13 Sep

नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार

सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Sagar13 Sep

शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बण्डा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत…

पूरी खबर पढ़ें →
खुरई में 22 करोड़ के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Sagar13 Sep

खुरई में 22 करोड़ के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
10 लाख की जनसुविधा की सौगात, सार्वजनिक शौचालय का विधायक लारिया ने कर्रापुर में किया लोकार्पण
Sagar13 Sep

10 लाख की जनसुविधा की सौगात, सार्वजनिक शौचालय का विधायक लारिया ने कर्रापुर में किया लोकार्पण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कर्रापुर के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!