नीलगाय के हमले में पूर्व प्रधान की मौत, खेत देखने निकले थे जैसराम !पत्नी की पहले हो चुकी है मौत, तीनों बेटे मुंबई में रहते हैं, बेटी हाईस्कूल की छात्रा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैहार के पूर्व प्रधान जैसराम (48) की रविवार सुबह नीलगाय के कथित हमले में मौत हो गई।
घटना बैहार-सिंघोरिया के बीच उस समय हुई, जब वह घर से खेत देखने के लिए निकले थे। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के मुताबिक, जैसराम सुबह करीब 9 बजे अपने घर से खेत देखने के लिए निकले थे।
बैहार-सिंघोरिया के बीच अपने खेत से करीब 100 मीटर पहले अचानक गन्ने के खेत से नीलगाय निकल आई और उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, हमले में जैसराम गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और परिवार को सूचना दी। कप्तानगंज थाना अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जैसराम की मौत नीलगाय के हमले से होने की बात सामने आ रही है।
ग्रामीणों ने भी नीलगाय के हमले की जानकारी दी है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।जैसराम के परिवार पर इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।
सबसे बड़े बेटे सूरज कुमार (30) की शादी हो चुकी है। दो अन्य बेटे रोहित कुमार (24) और मोहित कुमार (20) मुंबई में रहकर जीवनयापन करते हैं।
पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद दोनों मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं। सबसे छोटी बेटी सविता हाईस्कूल की छात्रा है।अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
वहीं खेतों और गन्ने के आसपास नीलगायों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता है। ग्रामीणों ने खेतों में जाने वाले किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बखिरा पर पंजीकृत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों का विस्थापन और मुआवजे को लेकर आज भारतीय हलधर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।