Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

अब बिना क्युआर कोड स्कैन किए और पिन नंबर डाले यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।

13 Sep 2026, 06:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अब बिना क्युआर कोड स्कैन किए और पिन नंबर डाले यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। - नागपूर, महाराष्ट्र

आप सभी को गणेशोत्सव पावन पर्व की हार्दिक बधाई, शुभकामनाऐं।। =============
यह खबर मोबाईल उपभोक्ताओं और डिजिटल भुगतान करने वालों के लिए बहुत काम की हो सकती है।

अब आप अपने मोबाईल फोन से बिना क्यू॓आर कोड को स्कैन किए और पिन नंबर डाले ही यूपीआई भुगतान कर सकेंगे, और इसके अपने मोबाईल को स्वैप मशीन पर एटीएम और क्रेडिट कार्ड की तरह ही टैप करना होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार इस विधि से उपभोक्ता एकबार में केवल पांच हजार रूपय तक का डिजिटल भुगतान कर सकेंगे।.नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार 10 सितंबर को यूपीआई पेमेंट को और अधिक सरल आसान बनानें के लिए दो नए फीचर लाॅच किए हैं, जानकारी अनुसार इनमे से एक एनएफसी सपोर्ट वाले स्मार्टफोन के लिए यूपीआई टैप एंड पे" की सुविधा और दूसरा एआई से लैस माय यूपीआई " कंट्रोल नामक प्लेटफार्म है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा जी के द्वारा इन्हे रोल आउट किया गया है। अभीतक यूपीआई भुगतान करने के लिए उपभोकताओ को क्युआर कोड को स्कैन करना पड़ता था, और राशी दर्ज करना होता था, फिर पिन नंबर डालकर भुगतान करना होता था,।

अब नई तकनीक टैप एंड पे" से यह सब करने की जरूरत नहीं होगी। आपका मोबाईल फोन एनएफसी सपोर्ट वाला है तो आप अपने मोबाईल फोन को किसी मर्चेंट की पाॅस मशीन पर केवल टच या टैप करके आसानी के साथ डिजिटल भुगतान कर सकेंगे,हलाॅकि यह सुविधा केवल सपोर्टड पाॅस मशीनों पर ही काम करेगी, और इसमे पांच हजार रूपय या इससे कम के भुगतान के लिए ही यह सुविधा है,इसमें यूपीआई पिन की जरूरत नहीं होगी, परंतु इससे अधिक के भुगतान के लिए उपभोक्ता को पाॅस मशीन की स्क्रीन या अपने मोबाईल फोन एप्प पर यूपीआई पिन डालना ही पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार इस तकनीक में मोबाईल फोन का डेटा या वाई-फाई ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, भुगतान पूरा करने के लिए पाॅस मशीन का अपना इंटरनेट कनेक्शन ही नेटवर्क से कम्युनिकेट करेगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया में आपके बैंक डिटेल्स या यूपीआई आईडी मर्चेंट के पास नहीं जायेगी, आपका यूपीआई एप्प एक सुरक्षित, एन्क्रिप्टेड टोकन जनरेट करेगा ,जो कि बिना किसी प्रकार की जानकारी को लीक किए पेमेंट पूरा करायेगा । " माय यूपीआई भुगतान फेल होने पर तुरंत रिफंड भी मिल सकेगा।

यह अलग अलग भाषाओं में चौबीसों घंटों काम करेगा। जानकारी के अनुसार यह ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई" का एक हल्का वर्जन है ,जिसे कि एक खास सेक्टर के डेटा पर ट्रेन किया जाता है,और एनपीसीआई का "एफएमआई" माॅडल पेमेंट्स और फाइनेंशियल सुरक्षा से जुड़े हुए सवालों को तुरंत और सटीकता के साथ समझाने के लिए बनाया गया है।

किसी प्रकार से संदिग्ध भुगतान या धोखाधड़ी की शंका होने पर उपभोक्ता "सेफ्टी स्वीच" का उपयोग करते हुए डेबिट ट्रांजेक्शन को रोक भी सकेंगे, इसके साथ ही ऑटोमेटेड चार्जबैक सिस्टम के अंतर्गत फेल हुए ट्रांजेक्शन का रिफंड भी तुरंत प्राप्त हो सकेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

केंद्रीय राज्यमंत्री निमुबेन बामभणिया ने किया एकतानगर का दौरा
Narmada13 Sep

केंद्रीय राज्यमंत्री निमुबेन बामभणिया ने किया एकतानगर का दौरा

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, जंगल सफारी पार्क का भी किया निरीक्षण भारत…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर दीक्षाभूमि के विकास का ऐतिहासिक सफर अब हकीकत में, पहले चरण के लिए 56 करोड़ का फंड मंजूर
Chandrapur13 Sep

चंद्रपुर दीक्षाभूमि के विकास का ऐतिहासिक सफर अब हकीकत में, पहले चरण के लिए 56 करोड़ का फंड मंजूर

चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर…

पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर में बन रही नई कोर्ट की बिल्डिंग का जजों ने किया निरीक्षण, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी इमारत
Chandrapur13 Sep

बल्लारपुर में बन रही नई कोर्ट की बिल्डिंग का जजों ने किया निरीक्षण, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी इमारत

बल्लारपुर तालुका न्यायालय के लिए बन रही नई न्यायालयीन इमारत के काम का गुरुवार को माननीय न्यायिक अधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur13 Sep

फास्टैग उपभोक्ता अब मोबाईल की सीम की तरह ही फास्टैग को भी पोर्ट करवा सकेंगे।.

प्राप्त जानकारी अनुसार अब फास्टैग उपभोक्ताओं को अपना बैंक एकाउंट बदलने के लिए गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!