फलोदी पुलिस ने पैदल रामदेवरा यात्रीयो के बैग वा वाहन के लगाये रिफ्लेक्टर

फलोदी पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं वाहनों पर रिफ्लेक्टर अभियान
श्री सतनामसिंह आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि जिला फलोदी में रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु आमजन एवं रामदेवरा मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है। जिला फलोदी पुलिस द्वारा सड़क पर चलने वाले वाहनों, आवारा पशुओं एवं रामदेवरा मेले में जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं व उनके बैगों एवं उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर (Reflector) लगाये जा रहे हैं।
कार्यवाही विवरण:-
जिले में रामदेवरा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए श्री बजरासिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के दिशा निर्देशानुसार एवं श्री अचलसिंह देवड़ा वृत्ताधिकारी फलोदी, व श्री भवानी सिंह वृत्ताधिकारी लोहावट के सुपरविजन में दिनांक 12.09.2026 से विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के समस्त थानाधिकारी मय जाप्ता एवं यातायात शाखा फलोदी एवं इन्टरसेप्टर वाहनों के द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं यातायात नियमों की पालना करने हेतु आमजन एवं रामदेवरा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किये जा रहे हैं। जिला पुलिस द्वारा सड़क पर चलने वाले वाहनों, ट्रेक्टर ट्रोलियों, टेक्सियों, पशुओं एवं रामदेवरा मेले में पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं, उनके बैगों, मोटर साईकिलों, साईकिलों, पीकअप वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाये गये हैं।
जिससे की सड़क दुर्घटना नहीं हो सके एवं यातायात के नियमों का पालन किया जा सकें। पुलिस द्वारा विनम्र अपील:-
नशे ही हालत में वाहनों को चलाना कानूनी अपराध है और इससे गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं।
वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनना और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना जरूरी है। ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात करना या ईयरफोन का इस्तेमाल करना मना है।
सड़क पर दिए गए संकेतों का पालन करें एवं तय स्पीड में ही गाड़ी चलाएं। एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड जैसी गाड़ियों का तुरंत आगे जाने का रास्ता दिया जावें।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







