तावडू में 37 दिन हड़ताल के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

तावडू श हर में 37 दिन हड़ताल के बाद काम पर लोटे नपा सफाई कर्मचारी।
शब्बीर अहमद। तावडू
तावडू।शहर में लगभग 37 दिनों से चल रही नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार सरकार के साथ मांगों पर सहमति बनने के बाद बीते शुक्रवार को खत्म हो गई। हड़ताल समाप्त होते ही शनिवार-रविवार सुबह सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में काम पर लौट आए। हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर के कई हिस्सों में जमा कूड़े को हटाने के लिए कर्मचारियों ने सफाई अभियान शुरू किया।
काम पर लौटे कर्मचारियों ने सबसे पहले बाजारों, मुख्य सड़कों और कॉलोनियों व वार्डों की गलियों में सफाई शुरू की। कई स्थानों पर घरों और दुकानों के बाहर जमा कूड़े के ढेर उठाए गए। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि प्राथमिकता उन इलाकों को दी जा रही है, जहां लंबे समय से कूड़ा जमा है। नगरपालिका सफाई कर्मचारी प्रधान मामचंद लुहेरा ने कहा 37 दिनों तक सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से नगर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। कई बाजारों, रिहायशी क्षेत्रों और वार्डों की गलियों में कूड़े के ढेर लग गए थे। अब कर्मचारी इन स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर साफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि सफाई व्यवस्था सामान्य होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन कर्मचारी पूरी ताकत से अभियान में जुट गए हैं। वहीं सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने से नगरवासियों और दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई थी। वहीं अब सफाई शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले शहर को साफ-सुथरा बनाने का लक्ष्य रखते हुए अभियान को तेज करने की बात कही है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






