उत्कृष्ट शिक्षकों एवं विशिष्ट प्रतिभाओं के सम्मान से बढ़ा शिक्षा एवं समाजसेवा का मान

उत्कृष्ट शिक्षकों एवं विशिष्ट प्रतिभाओं के सम्मान से बढ़ा शिक्षा एवं समाजसेवा का मान
रेवाड़ी, 13 सितंबर। स्वर्गीय डॉ. प्रदीप शर्मा की स्मृति में रविवार को जाट धर्मशाला, रेवाड़ी में स्वर्गीय डॉ. प्रदीप शर्मा स्मृति राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान-2026 समारोह का आयोजन किया गया। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल एवं डॉ. प्रदीप शर्मा स्मृति समिति, रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में हरियाणा के 14 जिलों से पहुंचे उत्कृष्ट शिक्षकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक शोभा भारद्वाज एवं डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शिक्षा, समाजसेवा, खेल, कला एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा स्वर्गीय डॉ. प्रदीप शर्मा के शैक्षिक एवं सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाना है। समारोह में कुल 60 शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में राज्य महिला आयोग, हरियाणा की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. शंकर लाल धूपड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व चेयरमैन वी पी यादव, बाल कल्याण परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष पारिसा शर्मा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावणिया, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट शर्मिला धनखड़ एवं धर्मवीर बल्डोदिया शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजक शोभा भारद्वाज एवं डॉ. संजय शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि शंकर लाल धूपङ ने शिक्षकों को समाज की धुरी बताते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, नैतिक मूल्य और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी दें। उन्होंने डॉ प्रदीप शर्मा की पुण्य स्मृति में इस अभियान को अनूठा कार्यक्रम बताया l
मुख्य अतिथि उषा प्रियदर्शी ने बेटियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनके सम्मान, शिक्षा एवं समान अवसर सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने घटते लिंगानुपात एवं कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को निरंतर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर मंच संचालन सुधीर कुमार प्रवक्ता ने किया l कार्यक्रम में नेशनल अवार्डी राजेश कुमार, बसरुद्दीन खान, ममता पालीवाल, मनोज लाकड़ा, अनिल कौशिक, डॉ युवराज शर्मा, डॉ अनुभव प्रदीप शर्मा, डॉ आरुषि शर्मा ओशिन शुक्ला, और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







