Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

राष्ट्रीय सैनी सभा की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुआ विचार-विमर्श, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

13 Sep 2026, 06:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राष्ट्रीय सैनी सभा की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुआ विचार-विमर्श, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान - MAHENDRAGARH, हरियाणा

राष्ट्रीय सैनी सभा की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुआ विचार-विमर्श, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़-नारनौल की एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक जिला अध्यक्ष संजय सैनी की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष मुकेश सैनी (तेल मिल वाले) के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नारनौल आगमन को लेकर चर्चा की गई तथा मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला कार्यकारिणी सहित राष्ट्रीय सैनी सभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने गांवों से अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों को साथ लेकर सैनी सभा भवन, रेवाड़ी रोड, नारनौल पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करें।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिंह सैनी (ट्रांसपोर्टर) एवं मुकेश सैनी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जा सकता है।
बैठक में जिला महासचिव विजय सैनी तथा मीडिया प्रभारी एडवोकेट मुकेश सैनी ने भी अपने विचार रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिंह सैनी, अशोक कटारिया, जिला सचिव राजकुमार, रवि सैनी, रविंद्र सैनी, कार्यकारी सदस्य सुनील सैनी, सनी सैनी, राम सिंह सैनी, गौरव सैनी, हल्का उपाध्यक्ष राकेश सैनी, हेतराम सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं राष्ट्रीय सैनी सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नारनौल आगमन पर समाज की ओर से बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने तथा स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*व्यापारियों के हक की आवाज अब दबेगी नहीं, मजबूती से उठाएंगा व्यापार सुरक्षा मंच-सपना गुप्ता, जिला महिला अध्यक्ष*
Mahendragarh13 Sep

*व्यापारियों के हक की आवाज अब दबेगी नहीं, मजबूती से उठाएंगा व्यापार सुरक्षा मंच-सपना गुप्ता, जिला महिला अध्यक्ष*

*व्यापारियों के हक की आवाज अब दबेगी नहीं, मजबूती से उठाएंगा व्यापार सुरक्षा मंच-सपना गुप्ता, जिला महिला अध्यक्ष*…

पूरी खबर पढ़ें →
कांग्रेसी युवा नेता शाहीन ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार व युवाओं पर इसके दुष्प्रभाव को लेकर जताई चिंता।
Nuh13 Sep

कांग्रेसी युवा नेता शाहीन ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार व युवाओं पर इसके दुष्प्रभाव को लेकर जताई चिंता।

कांग्रेसी नेता शाहीन शम्स ने बढ़ते नशे के कारोबार व युवाओं पर इसके दुष्प्रभाव को लेकर जताई चिंता।…

पूरी खबर पढ़ें →
किसान मसीहा चौधरी घासी राम नैन जी की 9वीं पुण्यतिथि को लेकर भारतीय किसान यूनियन नैन एवं भारतीय किसान यूनियन चंडीगढ़ की संयुक्त बैठक आयोजित
तावडू में भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन मंडल कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान को लेकर दिए दिशा निर्देश
Nuh13 Sep

तावडू में भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन मंडल कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान को लेकर दिए दिशा निर्देश

तावडू में भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन, मंडल कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!