नारनौल में राधा नाम संकीर्तन की जगी धुन……*

*नारनौल में राधा नाम संकीर्तन की जगी धुन……*
*नारनौल शहर में राधे नाम की प्रभात फेरी एवं लोगों के मन में राधा नाम की अलख जगाने वाली प्रथम संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा प्रभात फेरी की कड़ी में रविवार को 191 वी प्रभात फेरी मौहल्ला मिश्रवाडा स्थित मंजू सोनी के निवास स्थान से आयोजित की गई।*
*प्रातः 06:00 बजे आयोजित इस प्रभात फेरी में मुकेश यजमान रहे सुरेंद्र सोनी पुत्र श्री राधेश्याम सोनी जी ने परिवार के सभी लोगों के साथ आए हुए सभी भक्तों का अभिवादन करते हुए चंदन तिलक लगाकर सम्मान किया। ठाकुर जी की अगुवाई में आयोजित इस प्रभात फेरी में यजमान ने लोगों के साथ ढोल- मर्दंग बजाते हुए,राधे-राधे नाम का जाप किया।*
*महिलाएं बच्चे एवं पुरुष हाथों में झांज मंजीरा लेकर ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते-नाचते- गाते हुए जब भक्तों की टोलियां जा रही थी तो सारा वातावरण ऐसा लग रहा था,जैसे कि वृंदावन की गलियों में राधा रानी के भक्तों की टोलियां झूम रही थी।
पुष्प वर्षा के साथ ऐसा व्यतीत हो रहा था मानो बच्चे-बुढे,जवान, पुरुष एवं महिलाएं सभी राधा नाम के संकीर्तन में मदहोश होकर अपने इष्ट देव को याद कर रहे हो* । *राधा नाम के रंग में डूबे सैकड़ो की संख्या में भक्तजन भक्ति भाव मे डूबे सैकड़ो की संख्या मे बच्चे, बूढ़े,पुरुष,महिलाएं, नोजवान व धर्म प्रेमी लोगों ने नाचते- गाते तालियां बजाते हुए राधा नाम जाप किया,ऐसे लगने लग गया है, जैसे हम किसी अलग दुनिया में आ गए हो,जहां पर केवल राधा नाम ही चलता हो,शुद्ध मन के साथ प्रकृति के हर जीव जंतु को भगवान का स्मरण करने में एक नई ऊर्जा प्राप्त हो रही थी।*
*आगामी प्रभात फेरी श्याम कॉलोनी 45 नंबर चौकी के पास महेश जांगिड़ के निवास स्थान आयोजित होने वाली प्रभात फेरी की सूचना दी गई।
अंत मे सनातन धर्म के जयकारों के साथ सभी को प्रसाद वितरित किया गया।*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







