निकाय चुनाव में मतदान के बाद बढ़ी प्रत्याशियों की बेचैनी, 14 सितंबर को खुलेगा जीत-हार का राज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


झालावाड़। नगर परिषद निकाय चुनाव में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में डाल दी। अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जीत-हार को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। किसके पक्ष में मतदाताओं का रुझान रहा और किसकी उम्मीदों पर पानी फिरा, इसका फैसला अब परिणाम के साथ ही सामने आएगा।
इसी चुनावी माहौल को कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने अपनी पंक्तियों में बेहद सटीक अंदाज में बयां किया—
“यही रात अंतिम, यही रात भारी,
आज रात आएगी किसको नींद,
सारी रात आँख में जो गुजारी।
वक्त ने किसकी किस्मत बिगाड़ी,
किसकी किस्मत सँवारी।”
अब प्रत्याशियों के लिए यह रात इंतजार और बेचैनी की रात है। समर्थक जीत के समीकरण बैठाने में जुटे हैं, जबकि उम्मीदवारों की धड़कनें परिणाम को लेकर बढ़ी हुई हैं। 14 सितंबर को ईवीएम खुलने के साथ ही तय होगा कि नगर परिषद की सियासी बाजी किसके हाथ लगी और किसकी उम्मीदों को झटका लगा।
— कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’, झालावाड़
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, 13-13 टेबलों पर तीन चरणों में होगी गिनती पाली, 13 सितम्बर। नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
तावडू श हर में 37 दिन हड़ताल के बाद काम पर लोटे नपा सफाई कर्मचारी। शब्बीर अहमद। तावडू…
पूरी खबर पढ़ें →
फलोदी पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं वाहनों पर रिफ्लेक्टर अभियान श्री सतनामसिंह आईपीएस,…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के पॉश इलाके पाल रोड पर सुबह एक पालतू डॉग ने रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षक (IG)…
पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर : सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर इकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुए राममिलन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।