Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, 13-13 टेबलों पर तीन चरणों में होगी गिनती

13 Sep 2026, 11:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, 13-13 टेबलों पर तीन चरणों में होगी गिनती - PALI, राजस्थान

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, 13-13 टेबलों पर तीन चरणों में होगी गिनती
पाली, 13 सितम्बर। नगर निगम आम चुनाव 2026 के तहत सोमवार को राजकीय विधि महाविद्यालय में होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

रविवार को निगम कार्यालय में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना प्रक्रिया, टेबलवार जिम्मेदारियों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपादित करवाने के निर्देश दिए गए।

तीन चरणों में होगी मतगणना -रिटर्निंग अधिकारी नगर निगम शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार को राजकीय विधि महाविद्यालय में दो मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। कक्ष संख्या 3 एवं 5 में 13-13 टेबलों पर मतगणना करवाई जाएगी।

मतगणना को तीन चरणों में विभाजित किया गया है, ताकि सभी वार्डों की मतगणना व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरी की जा सके। प्रथम चरण में वार्ड संख्या 1 से 26, द्वितीय चरण में वार्ड संख्या 27 से 52 तथा तृतीय चरण में वार्ड संख्या 53 से 65 तक की मतगणना करवाई जाएगी।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां -रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि कक्ष संख्या 3 के प्रभारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत होंगे। उनके साथ सह प्रभारी विशेषाधिकारी निर्वाचन पाली चौधरी बिरजू गोपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार कक्ष संख्या 5 के प्रभारी उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी तथा सह प्रभारी पाली तहसीलदार सुनील कुमार होंगे। दोनों मतगणना कक्षों में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्धारित दायित्वों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रत्येक चरण में प्रक्रिया पर रहेगी नजर -प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने, मतों की गणना में पारदर्शिता बनाए रखने तथा प्रत्येक प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए गए। मतगणना स्थल पर अनावश्यक भीड़ और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो, इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल पर सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था, कार्मिकों की आवाजाही तथा मतगणना प्रक्रिया से जुड़े अन्य प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कहा कि मतगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए और सभी कार्मिक पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मतगणना के बाद आएंगे परिणाम -नगर निगम चुनाव के मतदान के बाद अब सोमवार को होने वाली मतगणना पर सभी की निगाहें टिकी हैं। तीन चरणों में होने वाली मतगणना के साथ ही 65 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

इस दौरान तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, नगर निगम आयुक्त देवीलाल बोच्लया,ब्रजपाल सिंह, महेन्द्र बैरवा, ललित कुमार दवे, अनिल नामा,गजेन्द्र दवे, तुलसीराम, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, बबलू काठात, राजेश कुमार सैन, मोहित जोशी,सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

🚨17 करोड़ की सड़क एक बारिश में हुई बेहाल, जगह-जगह धंसी और उखड़ी परतें* *सामरी–कुसमी 17 किमी मार्ग की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गड्ढों ने खोली निर्माण की पोल;
लुधियाना में हुए एनकाउंटर में 2 गैंगस्टर ढेर, बड़ी वारदात को देने आए थे अंजाम
Ludhiana13 Sep

लुधियाना में हुए एनकाउंटर में 2 गैंगस्टर ढेर, बड़ी वारदात को देने आए थे अंजाम

लुधियाना में हुए एनकाउंटर में 2 गैंगस्टर ढेर, बड़ी वारदात को देने आए थे अंजाम लुधियाना (पंकज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhalawar13 Sep

निकाय चुनाव में मतदान के बाद बढ़ी प्रत्याशियों की बेचैनी, 14 सितंबर को खुलेगा जीत-हार का राज

झालावाड़। नगर परिषद निकाय चुनाव में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
धान में कीट-रोग का प्रकोप, खेतों में यूरिया डालने से बचें, उपसंचालक कृषि ने कटंगी, खैरलांजी और वारासिवनी में फसलों का किया निरीक्षण, जैविक उपाय अपनाने की दी सलाह
error: Content is protected !!