Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ludhiana

लुधियाना में हुए एनकाउंटर में 2 गैंगस्टर ढेर, बड़ी वारदात को देने आए थे अंजाम

13 Sep 2026, 11:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लुधियाना में हुए एनकाउंटर में 2 गैंगस्टर ढेर, बड़ी वारदात को देने आए थे अंजाम - ਲੂਿਧਆਣਾ, पंजाब

लुधियाना में हुए एनकाउंटर में 2 गैंगस्टर ढेर, बड़ी वारदात को देने आए थे अंजाम

लुधियाना (पंकज कुमार शर्मा): महानगर के आत्म पार्क इलाके में रविवार दोपहर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई भीषण मुठभेड़ में दो कुख्यात गैंगस्टर ढेर हो गए। दोनों तरफ से करीब 25 राउंड से अधिक अंधाधुंध गोलियां चलीं। पुलिस से घिरने के बाद गैंगस्टरों ने भागने के लिए पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में सटीक जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों शूटरों को मौके पर ही मार गिराया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा खुद आला अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम के साथ ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।
25 राउंड से ज्यादा चलीं गोलियां, थर्रा उठा पूरा इलाका
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को पुख्ता खुफिया इनपुट मिला था कि विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर के गुर्गे लुधियाना में किसी बड़ी खूनी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। इस सूचना पर AGTF और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से जाल बिछाकर आत्म पार्क के बाहर संदिग्ध वाहन को घेर लिया। खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से 25 से अधिक राउंड गोलियां चलने से पूरा इलाका दहल उठा। मुठभेड़ के अंत में दोनों हमलावर गोली लगने से ढेर हो गए।
मुठभेड़ समाप्त होने के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया ओर तलाशी के दौरान मारे गए गैंगस्टरों के कब्जे से 3 आधुनिक 9 एमएम ऑटोमैटिक पिस्तौल, भारी संख्या में जिंदा कारतूस, कई अतिरिक्त मैगजीन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। फॉरेंसिक टीम ने बैलिस्टिक जांच के लिए गोलियों के खोखे और अन्य जरूरी सैंपल सील कर लिए हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मीडिया से बातचीत में इस पूरे एनकाउंटर की कड़ियों का पर्दाफाश किया। सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि यह AGTF और जिला पुलिस का एक सटीक जॉइंट ऑपरेशन था। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, इस पूरे मामले का संबंध वर्ष 2016 में हुए बहुचर्चित रवि ख्वाजके हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। रविवार को आत्म पार्क के पास उसी की याद में एक विशाल रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) का आयोजन किया गया था। जांच में सामने आया है कि इन शूटरों को उक्त कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कुछ खास लोगों को निशाना बनाने और उनकी हत्या करने का सीधा टास्क सौंपा गया था।
पुलिस कमिश्नर ने खुलासा किया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले थे। प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि वे विदेश में बैठकर आपराधिक सिंडिकेट चला रहे गैंगस्टर जॉनी बल के सीधे संपर्क में थे। वे उसी के निर्देशों पर बाइक पर सवार होकर लुधियाना पहुंचे थे और उन्हें टारगेट की पूरी रेकी व सुपारी दी गई थी। इतना ही नहीं, वारदात के लिए अत्याधुनिक 9 एमएम पिस्टल और असलहा मुहैया करवाने में भी विदेश में बैठे गैंगस्टर जॉनी बल की ही मुख्य भूमिका सामने आई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि समय रहते पुलिस की मुस्तैदी से महानगर में एक बड़ा गैंगवार और खूनी कत्लेआम होने से टल गया है। पूरे नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड कड़ियों की गहन तफ्तीश जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

🚨17 करोड़ की सड़क एक बारिश में हुई बेहाल, जगह-जगह धंसी और उखड़ी परतें* *सामरी–कुसमी 17 किमी मार्ग की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गड्ढों ने खोली निर्माण की पोल;
धान में कीट-रोग का प्रकोप, खेतों में यूरिया डालने से बचें, उपसंचालक कृषि ने कटंगी, खैरलांजी और वारासिवनी में फसलों का किया निरीक्षण, जैविक उपाय अपनाने की दी सलाह
उपचार की नई उम्मीद: बालाघाट जिले से जन्मजात विकृति से प्रभावित छह बच्चे जबलपुर रवाना
Balaghat13 Sep

उपचार की नई उम्मीद: बालाघाट जिले से जन्मजात विकृति से प्रभावित छह बच्चे जबलपुर रवाना

जिला संवाददाता- नंदकिशोर सिंह मेरावी , बालाघाट (म.प्र.) बालाघाट 13 सितंबर 26। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!