Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balaghat

धान में कीट-रोग का प्रकोप, खेतों में यूरिया डालने से बचें, उपसंचालक कृषि ने कटंगी, खैरलांजी और वारासिवनी में फसलों का किया निरीक्षण, जैविक उपाय अपनाने की दी सलाह

13 Sep 2026, 09:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धान में कीट-रोग का प्रकोप, खेतों में यूरिया डालने से बचें, उपसंचालक कृषि ने कटंगी, खैरलांजी और वारासिवनी में फसलों का किया निरीक्षण, जैविक उपाय अपनाने की दी सलाह - बालाघाट, मध्य प्रदेश

जिला संवाददाता — नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट )

बालाघाट, 12 सितंबर 26। जिले में धान की फसल पर कीट एवं रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कृषि विभाग ने खेतों की निगरानी तेज कर दी है। उपसंचालक कृषि फूल सिंह मालवीय ने विभागीय अधिकारियों के साथ कटंगी, खैरलांजी और वारासिवनी विकासखंडों का सघन भ्रमण कर धान की फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को फसल की वर्तमान अवस्था में यूरिया का उपयोग नहीं करने तथा कीट-रोग नियंत्रण के लिए जैविक उपाय अपनाने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान कई खेतों में तना छेदक, पत्ती लपेटक एवं माहू जैसे रस चूसक कीटों के साथ ब्लास्ट और शीथ ब्लाइट रोग के लक्षण पाए गए। उपसंचालक कृषि ने किसानों को बताया कि पत्ती लपेटक एवं तना छेदक के नियंत्रण के लिए स्थानीय स्तर पर तैयार अग्न्यास्त्र या ब्रह्मास्त्र का 6 लीटर घोल 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव किया जा सकता है। पत्ती लपेटक की इल्लियों को नियंत्रित करने के लिए खेत में रस्सी चलाने की विधि भी अपनाई जा सकती है।

माहू एवं अन्य रस चूसक कीटों के नियंत्रण के लिए नीमास्त्र अथवा दशपर्णी अर्क के छिड़काव की सलाह दी गई। वहीं ब्लास्ट जैसे फफूंदजनित रोगों की रोकथाम के लिए प्राकृतिक फफूंदनाशक का उपयोग करने तथा खेत एवं मेड़ों की साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया गया।

वर्तमान अवस्था में यूरिया से बचें

उपसंचालक कृषि मालवीय ने किसानों को विशेष रूप से समझाइश दी कि धान की वर्तमान अवस्था में खेतों में यूरिया का उपयोग नहीं करें। उन्होंने बताया कि अधिक मात्रा में नाइट्रोजन देने से पौधों की पत्तियां अत्यधिक कोमल हो जाती हैं, जिससे कीट एवं रोगों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। किसानों से फसल की नियमित निगरानी करने और लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कृषि अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि जैविक कीटनाशकों एवं प्राकृतिक उपायों के उपयोग से खेती की लागत कम करने के साथ पर्यावरण और मित्र कीटों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि राजेश खोबरगाड़े सहित संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को खेतों में कीट-रोग की नियमित निगरानी और समय पर प्रबंधन उपाय अपनाने की जानकारी दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बालाघाट जिले के तहसील लामता के गांधी चौक में लगा ग्राम चौपाल, लामता पुलिस ने नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव एवं गणेश उत्सव की दी महत्वपूर्ण जानकारी
मुनमुन ढाबा पर बड़ी कार्यवाही, अतिक्रमण ध्वस्त,अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति – शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण बुलडोजर से तोड़ा गया
Sagar13 Sep

मुनमुन ढाबा पर बड़ी कार्यवाही, अतिक्रमण ध्वस्त,अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति – शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण बुलडोजर से तोड़ा गया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।
Ranchi13 Sep

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी रांची। कचहरी रोड स्थित गजराज पूजा महासमिति…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सागर पुलिस एवं प्रशासन की लगातार कार्रवाई
Sagar13 Sep

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सागर पुलिस एवं प्रशासन की लगातार कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर जिले में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध पुलिस एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।।
Ranchi13 Sep

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।।

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान द्वारा मुखलिसपुर में स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का पुनरोद्धार की परियोजना का किया गया लोकार्पण
error: Content is protected !!