Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान द्वारा मुखलिसपुर में स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का पुनरोद्धार की परियोजना का किया गया लोकार्पण

13 Sep 2026, 09:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान द्वारा मुखलिसपुर में स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का पुनरोद्धार की परियोजना का किया गया लोकार्पण - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

संतकबीर नगर/सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान जी द्वारा गंडक संगठन के अंतर्गत ड्रेनेज खंड – 2 संत कबीर के नियंत्रणाधीन मुखलिसपुर में स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का पुनरोद्धार की परियोजना का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता गंडक बाढ़ मंडल केपी सिंह एवं अजय कुमार अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खण्ड -2 संतकबीर नगर, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता व पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा उपस्थित रहे।

उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह में मंत्री जी ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में अपराधमुक्त, भयमुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण हुआ है और इसी का नतीजा है कि आज प्रदेश में महिलाएं, बहू-बेटियां पूरी स्वतंत्रता के साथ अपने कार्यों को कर रहीं हैं और सरकार उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ-साथ उनका जीवन स्तर उत्कृष्ट बनाने की दिशा में निरंतर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि दिनांक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे- आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन सहित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें किसी भी योजना के लाभ से छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किया जाएगा।

मा0 मंत्री जी ने अपने संबोधन के दौरान शिक्षा पर जोर देते हुए समस्त लोगों से अपील किया कि वह अपने बच्चों को अवश्य पढ़ायें, उन्हें शिक्षित बनाएं और उनके साथ अच्छे से व्यवहार एवं बात करें, उन्हें महापुरुषों की कहानी सुनाएं जिससे उनका ज्ञानवर्धन हो तथा उन्हें अच्छे संस्कार मिल सके। उन्होंने सभी से एकजुट एवं आपसी भाईचारे की भावना से रहने की अपील करते हुए कहा कि गांव में नाली, खड़ंजा, चबूतरा, तालाब अथवा किसी की जमीन आदि को कब्जा न करिए, आपसी प्रेम एवं सौहार्द की भावना से रहें।

उल्लेखनीय है कि चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर, जनपद की सिंचाई की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परियोजना है। यह पम्प नहर कुआनो नदी के बाएँ तट पर स्थापित है और इसकी स्थापना वर्ष 1963-64 में हुई थी।

इस पम्प नहर की कुल क्षमता 240 क्यूसेक है तथा इसमें 60 क्यूसेक क्षमता के कुल 5 पम्प लगे हैं। यह व्यवस्था क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस पम्प नहर की कुल लम्बाई लगभग 115.22 किलोमीटर है तथा इसके अंतर्गत 19 माइनर हैं। जिसके माध्यम से जनपद संतकबीरनगर एवं गोरखपुर के लगभग 14,725 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाती है।

इस परियोजना से लगभग 285 गाँवों के 23,194 कृषक परिवार लाभान्वित होते हैं। इससे स्पष्ट है कि यह पम्प नहर केवल एक सिंचाई परियोजना नहीं बल्कि हजारों किसान परिवारों की कृषि व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।

वर्ष 2025-26 में पम्प नहर के आधुनिकीकरण की परियोजना पर 17.66 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई जिसे 58.35 लाख रुपये की बचत के साथ पूर्ण किया गया। इस आधुनिकीकरण के अंतर्गत पम्प नहर के विद्युत सब-स्टेशन को 33/3.3 केवी से 33/11 केवी में उच्चीकृत किया गया।

साथ ही पम्प हाउस में स्थापित पम्प एवं मोटरों के प्रतिस्थापन का कार्य भी कराया गया। इस आधुनिकीकरण का एक महत्वपूर्ण परिणाम यह रहा कि लगभग 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित हुई है।

इससे लगभग 5,058 और कृषक परिवारों को लाभ मिलेगा। यह पम्प नहर क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का एक महत्वपूर्ण साधन है।

इसके आधुनिकीकरण से सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिली है और आने वाले समय में इससे किसानों को और अधिक लाभ प्राप्त होगा तथा उनकी आय में वृ‌द्धि होगी। इस अवसर पर ड्रेनेज खंड सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं जन सामान्य के लोग आदि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बालाघाट जिले के तहसील लामता के गांधी चौक में लगा ग्राम चौपाल, लामता पुलिस ने नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव एवं गणेश उत्सव की दी महत्वपूर्ण जानकारी
गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।
Ranchi13 Sep

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी रांची। कचहरी रोड स्थित गजराज पूजा महासमिति…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।।
Ranchi13 Sep

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।।

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल…

पूरी खबर पढ़ें →
चैनपुर के मदरा में झाड़ियों में मिली मासूम, ग्रामीण महिला की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ रेस्क्यू
Kaimur (Bhabua)13 Sep

चैनपुर के मदरा में झाड़ियों में मिली मासूम, ग्रामीण महिला की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ रेस्क्यू

ग्रामीण महिला की तत्परता से बची मासूम की जान, सदर अस्पताल में जांच के बाद पूरी तरह स्वस्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!