Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balaghat

उपचार की नई उम्मीद: बालाघाट जिले से जन्मजात विकृति से प्रभावित छह बच्चे जबलपुर रवाना

13 Sep 2026, 09:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उपचार की नई उम्मीद: बालाघाट जिले से जन्मजात विकृति से प्रभावित छह बच्चे जबलपुर रवाना - बालाघाट, मध्य प्रदेश

जिला संवाददाता- नंदकिशोर सिंह मेरावी , बालाघाट (म.प्र.)

बालाघाट 13 सितंबर 26। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित जन्मजात विकृति से प्रभावित छह बच्चों को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज जबलपुर रवाना किया गया। इन सभी बच्चों का उपचार शासन की ओर से पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा।

कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुधन दाहिया के निर्देशन में आरबीएसके दलों ने आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से बच्चों को उपचार के लिए चिन्हित किया था। इनमें बिरसा विकासखंड के मुरकुट्टा निवासी सुरेन्द्र धुर्वे उम्र 3 वर्ष, माटला निवासी सोनार उम्र 8 वर्ष, बिजोरी निवासी गिरराज उम्र 2 वर्ष, डाबरी निवासी अमृता उम्र 8 वर्ष, माटला निवासी सागन परते उम्र 5 वर्ष तथा परसवाड़ा विकासखंड के कालीमाटी निवासी दिव्यांशी चौके उम्र 15 वर्ष शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक के दिशा-निर्देशन में संचालित इस कार्यक्रम के तहत बच्चों के जबलपुर में भर्ती होने से लेकर परिवहन, खान-पान एवं उपचार की व्यवस्था शासकीय स्तर पर की गई है। डीईआईसी प्रबंधक श्री राजाराम चक्रवर्ती द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बालाघाट जिले के तहसील लामता के गांधी चौक में लगा ग्राम चौपाल, लामता पुलिस ने नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव एवं गणेश उत्सव की दी महत्वपूर्ण जानकारी
मुनमुन ढाबा पर बड़ी कार्यवाही, अतिक्रमण ध्वस्त,अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति – शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण बुलडोजर से तोड़ा गया
Sagar13 Sep

मुनमुन ढाबा पर बड़ी कार्यवाही, अतिक्रमण ध्वस्त,अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति – शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण बुलडोजर से तोड़ा गया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।
Ranchi13 Sep

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी रांची। कचहरी रोड स्थित गजराज पूजा महासमिति…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सागर पुलिस एवं प्रशासन की लगातार कार्रवाई
Sagar13 Sep

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सागर पुलिस एवं प्रशासन की लगातार कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर जिले में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध पुलिस एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।।
Ranchi13 Sep

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।।

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान द्वारा मुखलिसपुर में स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का पुनरोद्धार की परियोजना का किया गया लोकार्पण
error: Content is protected !!