अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सागर पुलिस एवं प्रशासन की लगातार कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर जिले में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त मुहिम लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मुनमुन ढाबा, जिसे पूर्व में कार्रवाई के दौरान सील किया गया था, के परिसर में किए गए अवैध अतिक्रमण को पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक एवं शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
सागर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के सामने एवं आसपास अवैध रूप से संचालित ठेले, गुमटियां तथा अन्य अतिक्रमण छात्र-छात्राओं के आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। कई स्थानों पर ऐसे अतिक्रमण के कारण अनावश्यक भीड़ एवं असामाजिक तत्वों के जमावड़े की स्थिति भी सामने आती थी, जिससे विशेषकर छात्राओं को असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अवैध ठेले-गुमटियां एवं अन्य अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसका उद्देश्य स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वातावरण, सुगम आवागमन तथा अनावश्यक भीड़ एवं असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है,सागर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक मार्गों, शासकीय भूमि, स्कूल-कॉलेजों के आसपास अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति किए गए अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा।
पुलिस एवं प्रशासन की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर रही हैं, जहां अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, आमजन को परेशानी हो रही है अथवा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसे स्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







