खरगोन के मंडलेश्वर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 1028 प्रकरणों में हुआ राजीनामा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मंडलेश्वर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 1028 प्रकरणों में हुआ राजीनामा
मंडलेश्वर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर 12 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय परिसर मंडलेश्वर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर श्री अखिलेश जोशी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधान जिला न्यायाधीश अखिलेश जोशी ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से दोनों पक्षों को शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है।
आपसी विवाद और द्वेष समाप्त होने से पक्षकार समझौते के बाद खुशी-खुशी अपने घर लौटते हैं। दो दंपतियों में कराया समझौता
नेशनल लोक अदालत में कुटुंब न्यायालय द्वारा दो दंपतियों के बीच समझौता कराकर उन्हें दोबारा साथ रहने के लिए राजी किया गया।
दोनों दंपतियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर पुनः दाम्पत्य जीवन शुरू करने का संकल्प लिया। प्रधान जिला न्यायाधीश अखिलेश जोशी, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पंकज सिंह माहेश्वरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रीति जैन सहित अन्य अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने दोनों दंपतियों को पौधे भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
3.22 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रीति जैन के अनुसार, लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों में से 1028 प्रकरणों का समझौते के माध्यम से निराकरण हुआ। इनमें कुल 15 करोड़ 00 लाख 85 हजार 607 रुपये का सेटलमेंट हुआ।
वहीं नगर पालिका, बैंक एवं बीएसएनएल के प्री-लिटिगेशन मामलों में 1974 प्रकरणों का राजीनामा हुआ, जिनमें 2 करोड़ 27 लाख 66 हजार 830 रुपये की वसूली हुई। लोक अदालत में लाभान्वित पक्षकारों को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक-एक पौधा भी भेंट किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के फायर विभाग और नगर निगम सफाई…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी , लामता (बालाघाट ) लामता (बालाघाट )। रविवार, 13 सितंबर को लामता…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी रांची। कचहरी रोड स्थित गजराज पूजा महासमिति…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर जिले में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध पुलिस एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।