Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balaghat

बालाघाट जिले के तहसील लामता के गांधी चौक में लगा ग्राम चौपाल, लामता पुलिस ने नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव एवं गणेश उत्सव की दी महत्वपूर्ण जानकारी

13 Sep 2026, 09:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बालाघाट जिले के तहसील लामता के गांधी चौक में लगा ग्राम चौपाल, लामता पुलिस ने नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव एवं गणेश उत्सव की दी महत्वपूर्ण जानकारी - बालाघाट, मध्य प्रदेश

जिला संवाददाता – नंदकिशोर सिंह मेरावी , लामता (बालाघाट )

लामता (बालाघाट )। रविवार, 13 सितंबर को लामता पुलिस द्वारा गांधी चौक में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लामता थाना प्रभारी जितेन्द्र चौहान, ग्राम पंचायत लामता के सरपंच हुलासमल कोचर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्राम चौपाल के दौरान थाना प्रभारी जितेन्द्र चौहान ने आमजन से संवाद करते हुए नशामुक्ति, साइबर अपराध एवं आगामी गणेश उत्सव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।

थाना प्रभारी ने साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए कहा कि किसी अनजान नंबर से आने वाले फोन, मैसेज या लिंक पर बिना जांचे भरोसा न करें। अपनी गोपनीय जानकारी, बैंक संबंधी विवरण अथवा OTP किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

वहीं आगामी गणेश उत्सव को लेकर समिति के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों को आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

ग्राम चौपाल के माध्यम से पुलिस ने आमजन से सीधे संवाद करते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, नशामुक्ति और साइबर जागरूकता के लिए सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं नगरवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा में फिर मंडराया हड़ताल का संकट: नगर पालिका कर्मचारियों का अल्टीमेटम, मंगलवार से ठप हो सकता है काम
Kurukshetra13 Sep

हरियाणा में फिर मंडराया हड़ताल का संकट: नगर पालिका कर्मचारियों का अल्टीमेटम, मंगलवार से ठप हो सकता है काम

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के फायर विभाग और नगर निगम सफाई…

पूरी खबर पढ़ें →
मुनमुन ढाबा पर बड़ी कार्यवाही, अतिक्रमण ध्वस्त,अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति – शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण बुलडोजर से तोड़ा गया
Sagar13 Sep

मुनमुन ढाबा पर बड़ी कार्यवाही, अतिक्रमण ध्वस्त,अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति – शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण बुलडोजर से तोड़ा गया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।
Ranchi13 Sep

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी रांची। कचहरी रोड स्थित गजराज पूजा महासमिति…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सागर पुलिस एवं प्रशासन की लगातार कार्रवाई
Sagar13 Sep

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सागर पुलिस एवं प्रशासन की लगातार कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर जिले में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध पुलिस एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।।
Ranchi13 Sep

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।।

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान द्वारा मुखलिसपुर में स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का पुनरोद्धार की परियोजना का किया गया लोकार्पण
error: Content is protected !!