Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Harda

वन ग्राम मालेगांव में गूंजे डोलार के गीत आदिवासी परंपरा से बनाया गया पोला पर्व

14 Sep 2026, 07:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वन ग्राम मालेगांव में गूंजे डोलार के गीत आदिवासी परंपरा से बनाया गया पोला पर्व - हरदा, मध्य प्रदेश

*वनग्राम मालेगांव में गूंजे डोलार के गीत,आदिवासी परंपरा से मनाया गया पोला पर्व*
हरियाली अमावस्या के बाद वनांचल में पोला पर्व की रौनक देखते ही बन रही है। इसी क्रम में वनग्राम मालेगांव में कोरकू और गोंड समुदाय ने अपनी आदिवासी संस्कृति के अनुरूप पोला पर्व को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।

पर्व का मुख्य आकर्षण रहा पारंपरिक डोलार पर्व। गांव की महिलाओं ने लकड़ी और बांस से बना विशाल झूला हरी बेलों, पत्तियों और फूलों से सजाया।

ढोलक, टिमकी और बांसुरी की मधुर थाप पर रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने डोलार पर झूलते हुए सुमधुर लोकगीत गाए। गीतों में सावन की हरियाली,प्रकृति,भाई-बहन के प्रेम और ग्रामीण जीवन की भावनाएं गूंजती रहीं।

कार्यक्रम के अंत में परंपरा अनुसार डोलार को गांव की नदी में विसर्जित किया गया। गांव के भोमका सीताराम धुर्वे ने बताया कि हरियाली अमावस्या से ही डोलार बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है।

महिलाएं प्रतिदिन सुबह-शाम इस झूले पर लोकगीत गाते हुए झूलती हैं। पोला पर्व तो सभी मनाते हैं,परंतु पोला के दिन झूला विसर्जन की यह अनूठी परंपरा विशेष रूप से कोरकू समाज में निभाई जाती है।

गांव के बुजुर्ग श्री सद्दू आहके ने बताया कि इस अवसर पर प्रत्येक घर में शाम को महुआ के लड्डू बनाए जाते हैं,
बैलों की पूजा कर उन्हें लड्डू खिलाए जाते हैं। सुबह बड़ादेव, पूर्वजों और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है और शाम को डोलार विसर्जन के साथ युवक-युवतियां लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य करते हैं।

भाजपा मंडल कायदा अध्यक्ष सतीश इवने ने कहा कि डोलार केवल झूला नहीं, बल्कि कोरकू समाज की लोक-स्मृति, संस्कृति और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। यह परंपरा कोई लिखित साहित्य नहीं, बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी मौखिक रूप से आगे बढ़ने वाली सांस्कृतिक धरोहर है।

इस अवसर पर रामबकस धुर्वे, श्रीराम धुर्वे, अखिलेश धुर्वे, रामरतन उइके, गब्बू आहके, अर्जुन आहके सहित बड़ी संख्या में कोरकू व गोंड समुदाय के ग्रामीण उपस्थित रहे। District harda se jaydeep rathore ki report

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वास्तुकला, अभियांत्रिकी, संपूर्ण ब्रह्मांड को देवता हैं श्री विश्वकर्मा जी
Nagpur14 Sep

वास्तुकला, अभियांत्रिकी, संपूर्ण ब्रह्मांड को देवता हैं श्री विश्वकर्मा जी

विश्वकर्मा जी को समस्त ब्रह्मांड का मूल निर्माता, अभियंता माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती/ विश्वकर्मा पूजा, वास्तुकला, अभियांत्रिकी,…

पूरी खबर पढ़ें →

गायकों ने भजनों के माध्यम से किया बाबा की महिमा का गुणगान – बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की याद में जागरण व भंडारा कोसली,अमन कोसली कोसली स्थित बाबा मुक्तेश्वपुरी मठ में हर वर्ष की
गायकों ने भजनों के माध्यम से किया बाबा की महिमा का गुणगान – बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की याद में जागरण व भंडारा कोसली,अमन कोसली कोसली स्थित बाबा मुक्तेश्वपुरी मठ में हर वर्ष की
बालाघाट जिले के कटंगी एसडीएम ने किया जमुनिया डैम का निरीक्षण जल संसाधन विभाग पुलिस बल मौके पर रहा मौजूद
Balaghat14 Sep

बालाघाट जिले के कटंगी एसडीएम ने किया जमुनिया डैम का निरीक्षण जल संसाधन विभाग पुलिस बल मौके पर रहा मौजूद

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी , कटंगी (बालाघाट ) जमुनिया डैम पर हुए एक छोटे से सीपेज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!