ऊंचाहार पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, शिवमहापुराण कथा में हुईं शामिल

ऊंचाहार पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, शिवमहापुराण कथा में हुईं शामिल
सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने उमड़ा जनसैलाब, 17 सितंबर तक चलेगी कथा
ऊंचाहार, रायबरेली।नगर के इटौरा टोल प्लाजा / चढ़रई चौराहा स्थित विशाल कथा स्थल पर चल रही सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा के चौथे दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं। कथा के आयोजक एवं प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव कथा का श्रवण किया।
11 से 17 सितंबर तक चल रही है भव्य कथा
उल्लेखनीय है कि रायबरेली के ऊंचाहार में 11 सितंबर से 17 सितंबर तक भव्य श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा जी कथा वाचन कर रहे हैं। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। आयोजन से एक दिन पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा में 50 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया था, जिस पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई थी।
आयोजक डॉ. मनोज पांडे के अनुसार कथा स्थल पर लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं के बैठने के लिए तीन विशाल पंडाल बनाए गए हैं। रोजाना लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
वीआईपी मूवमेंट से प्रशासन अलर्ट*
कथा में वीआईपी और वीवीआईपी के आने का सिलसिला जारी है। आयोजकों के अनुसार –
13 सितंबर रविवार को -* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथा में शामिल हुए।
14 सितंबर सोमवार को -* राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं।
15 सितंबर को -* तेलंगाना के राज्यपाल के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
16 सितंबर को -* जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आने की संभावना है।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने एनटीपीसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इटौरा टोल प्लाजा के पास रूट डायवर्जन लागू किया गया है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग के भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। कई जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और रियल टाइम निगरानी की जा रही है।
मंत्री डॉ. मनोज पांडे ने बताया कि यह आयोजन सनातन संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिल रही है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







