Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कान्हा गोशाला चिउरहा का किया स्थलीय निरीक्षण

14 Sep 2026, 09:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कान्हा गोशाला चिउरहा का किया स्थलीय निरीक्षण - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण, 106 गोवंशों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
महराजगंज 14 सितंबर 2026-
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कान्हा गोशाला चिउरहा का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के संरक्षण, चारा-भूसा, टीकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों से गोशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में 106 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 78 नंदी और 29 गाय हैं।

गोवंशों के लिए करीब 300 कुंतल भूसा, 6 कुंतल चूनी, 12 कुंतल चोकर, 80 किलो गुड़, 8 कुंतल कपिला पशु आहार और 40 किलो नमक उपलब्ध है। हरे चारे की व्यवस्था के लिए चिउरहा और बैकुण्ठपुर में हरा चारा भी उगाया जा रहा है।

डीएम ने उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी से गोवंशों के टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि गोशाला में संरक्षित सभी गोवंशों का टीकाकरण कराया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और बीमार व कमजोर पशुओं की विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। गोशाला की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों के सभी मॉनिटर एक सिंगल प्वाइंट पर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि पूरे परिसर की प्रभावी निगरानी हो सके।

उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण एवं संवर्द्धन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोवंशों को गुड़-चना खिलाया और उनकी देखभाल की व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.

पुष्पलता मंगल, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आलोक कुमार समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगामी पितृपक्ष मेला के मद्देनजर आज जिला परिषद गया में कृषि मंत्री बिहार सरकार विजय कुमार सिन्हा एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई l
गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजा कांठ: भव्य प्रभात फेरी के बाद वैश्य बिश्नोई शिव मंदिर में विधि-विधान से विराजमान हुए श्री गणेश, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
error: Content is protected !!