कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद;
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद; दो महिलाएं गिरफ्तार
महराजगंज। महराजगंज।
अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 को ग्राम जंगल गुलरिहा के टोला मुसहर के पास पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई में श्रीदेवी पत्नी देवनरायण (37) को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में थाना कोल्हुई पर मुकदमा संख्या 144/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने विमला पत्नी अवधनाथ (28) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस मामले में मुकदमा संख्या 145/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्ताओं के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंदराराऊ नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ ।नगर के जीटी रोड स्थित अंबेडकर पार्क के सौंदर्याकरण और विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ ।नगर के जीटी रोड स्थित अंबेडकर पार्क के सौंदर्याकरण और विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ ।कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनोली में गाय चोरी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने…
पूरी खबर पढ़ें →
ध्वजा पूजन और मंदिर की परिक्रमा कर मंदिर पर ध्वजा रोहण किया जिलाधिकारी ने श्री दाऊजी और रेवती…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।