Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

गाय चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन

14 Sep 2026, 11:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाय चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस सिकंदराराऊ ।कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनोली में गाय चोरी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामला 27 अगस्त की देर रात का है, जब गांव गिनोली से एक गाय चोरी हो गई थी। दो दिन पहले यह गाय अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव इरखिनी मंडनपुर से बरामद की गई। गाय रखने वाले व्यक्ति ने पूछताछ में खुलासा किया कि यह गाय सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर से लाई गई थी। जब हुसैनपुर में तफ्तीश की गई, तो पता चला कि गिनोली गांव के ही कुछ युवकों ने गाय चोरी कर हुसैनपुर में बेची थी।

कोतवाली पुलिस की मदद से गाय को बरामद तो कर लिया गया है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि नाम सामने आने के बावजूद पुलिस ने अभी तक चोरों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द से जल्द जेल भेजने की मांग की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाथरस पुरदिलनगर मे धूमधाम से मनाया गया आप विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस
Hathras14 Sep

हाथरस पुरदिलनगर मे धूमधाम से मनाया गया आप विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस

हाथरस सिकंद्राराऊ संबाददाता पुष्पेंद्र पुरदिलनगर जलेसर रोड स्थित राज गार्डन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना…

पूरी खबर पढ़ें →

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी का पर्व
Hathras14 Sep

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी का पर्व

हाथरस सिकंदराराऊ नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के…

error: Content is protected !!