नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा 10 के दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मानित

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा 10 के दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मानित
महराजगंज:14 सितम्बर 2026
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महि#ला की जान बचाने वाले कक्षा 10 के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने अपने कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
डीएम ने दोनों छात्रों के साहस और मानवता की सराहना करते हुए उन्हें समाज और देश की अमूल्य धरोहर बताया। सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं।
दोनों छात्र मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में अध्ययनरत हैं। दरअसल, निचलौल थाना क्षेत्र में एक म#हिला के नहर में छ#लांग लगाने की सूचना पर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई थी।
पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही दोनों छात्रों ने तेज बहाव वाली नहर में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। छात्रों ने अपनी जा#न की परवाह किए बिना जिस तरह साहस दिखाया, उसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने उन्हें कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने संकट में फंसी म#हिला की सहायता कर अदम्य साहस और मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है।
ऐसे साहसिक कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के साथ ही युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करने की प्रेरणा देते हैं। जिलाधिकारी ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए प्रेषित किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि इन छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







