Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Phalodi

फलोदी नगर निकाय चुनाव मै जनता ने बदला मुड दिग्गज के गढ मै भी नहीं चली सियासी पकड़

14 Sep 2026, 10:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फलोदी नगर निकाय चुनाव मै जनता ने बदला मुड दिग्गज के गढ मै भी नहीं चली सियासी पकड़ - फलाैदी, राजस्थान

नगर निकाय चुनाव में बदला जनता का मूड, दिग्गजों के गढ़ में भी नहीं चली सियासी पकड़

बड़े नेताओं से लेकर पूर्व सभापति तक—मतदाताओं ने दिखाया अपना फैसला, टिकट और सियासी रसूख भी नहीं आया काम
फलोदी न्युज डायरी / नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने इस बार राजनीति के उन पुराने समीकरणों को 1जोरदार झटका दिया है, जिनमें सत्ता, संगठन और बड़े राजनीतिक चेहरों का प्रभाव चुनाव परिणाम तय करने में अहम माना जाता रहा है। इस बार मतदाताओं ने कई जगह ऐसा फैसला सुनाया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में बहस छेड़ दी है।
आमतौर पर जिस दल की प्रदेश में सरकार होती है, नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में उसका प्रभाव दिखाई देने की उम्मीद की जाती है। लेकिन फलोदी सहित प्रदेश के चुनावी परिणामों ने संकेत दिया है कि मतदाता अब केवल पार्टी के नाम या बड़े नेता के प्रभाव पर वोट करने के मूड में नहीं है।
सबसे बड़ा सवाल उन दिग्गजों की राजनीतिक पकड़ पर खड़ा हुआ है, जो अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत जनाधार का दावा रखते हैं। वही वर्तमान राजस्थान के मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा आपने वार्ड मै भाजपा प्रत्यशी को जीत नही दिला पाऐ एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अपने वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत नहीं मिल सकी। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी अपने वार्ड में अपने समर्थित प्रत्याशी को जीत नहीं दिला पाए। फलोदी में विधायक पबाराम विश्नोई के अपने वार्ड में भी उनके प्रत्याशी को जीत नहीं मिल सकी।
यह परिणाम अपने आप में बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है—जब बड़े नेताओं के अपने वार्ड में ही उनकी पसंद का प्रत्याशी मतदाताओं का भरोसा हासिल नहीं कर पाया, तो फिर सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर स्थानीय चुनाव में नेता बड़ा है या जनता का फैसला?
वार्ड नंबर 7 ने भी बदला पूरा खेल
फलोदी की चर्चित वार्ड संख्या 7 का चुनाव भी इस बार खासा चर्चा में रहा। यहां पूर्व सभापति पन्नालाल पहलवान को कांग्रेस की ओर से टिकट नहीं मिलने के बाद राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। टिकट नहीं मिलने के बाद पन्नालाल पहलवान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरकर अपनी राजनीतिक ताकत आजमाने का फैसला किया।
माना जा रहा था कि पूर्व सभापति होने के कारण उनका अपना व्यक्तिगत प्रभाव और राजनीतिक पहचान चुनाव में दिखाई दे सकती है। लेकिन मतदाताओं ने इस पूरे समीकरण को अपनी वोट की ताकत से पलट दिया। निर्दलीय मैदान में उतरे पन्नालाल पहलवान को जनता ने स्वीकार नहीं किया और चुनाव परिणाम ने राजनीतिक कयासों से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश कर दी।
यह परिणाम उन नेताओं के लिए भी एक संदेश है, जो यह मानकर चलते हैं कि टिकट मिले या नहीं मिले, व्यक्तिगत राजनीतिक रसूख के दम पर चुनाव निकाला जा सकता है। वार्ड नंबर 7 के मतदाताओं ने कम से कम इस बार यह धारणा खारिज कर दी।
टिकट की ताकत बनाम जनता की ताकत
इस चुनाव ने एक और सवाल खड़ा कर दिया है—क्या अब टिकट, पद और राजनीतिक पहचान से ज्यादा महत्वपूर्ण जनता का भरोसा हो गया है?
फलोदी के परिणामों को देखें तो कई जगह मतदाताओं ने पार्टी लाइन और राजनीतिक प्रभाव से अलग अपना फैसला सुनाया। इससे यह संकेत जरूर मिलता है कि स्थानीय चुनावों में उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि, स्थानीय पकड़, व्यवहार और वार्ड के मुद्दे पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा यह नहीं है कि किस नेता ने किस प्रत्याशी को समर्थन दिया था, बल्कि चर्चा यह है कि जनता ने किसे स्वीकार किया और किसे नकार दिया।
जनता ने बता दिया—वार्ड की चौखट पर नेता नहीं, वोट चलता है
फलोदी के चुनाव परिणामों का सबसे बड़ा संदेश यही माना जा सकता है कि बड़े नाम, राजनीतिक पद और वर्षों की पहचान अपने आप में जीत की गारंटी नहीं हैं।
लोकतंत्र में आखिरी फैसला न पार्टी कार्यालय करता है, न नेता का प्रभाव—फैसला मतदान केंद्र पर जनता की उंगली करती है।
और इस बार फलोदी की जनता ने अपनी उंगली से कई राजनीतिक समीकरणों पर ऐसा निशान लगा दिया है, जिसकी गूंज आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति में सुनाई दे सकती है।

🗳️ नगर परिषद फलौदी — 40 वार्ड
वार्ड
निर्वाचित सदस्य
पार्टी
प्राप्त मत
1
शांति कुमारी
भाजपा
496
2
ज्योति खोखर
निर्दलीय
563
3
अजय
निर्दलीय
293
4
अख्तर हुसैन
कांग्रेस
296
5
जे.पी. जोशी
भाजपा
323
6
रीना
भाजपा
503
7
अशोक
कांग्रेस
493
8
शिवानी
भाजपा
605
9
संगीता
कांग्रेस
420
10
उम्मेद सिंह
कांग्रेस
294
11
जूली वैद
भाजपा
360
12
यशपाल कोठारी
भाजपा
309
13
रमेश
कांग्रेस
428
14
जय श्री गज्जा
भाजपा
393
15
भरत कुमार व्यास
निर्दलीय
428
16
जितेंद्र व्यास
भाजपा
538
17
मेघराज
भाजपा
590
18
सौरव बोहरा
भाजपा
383
19
महेंद्र
भाजपा
470
20
नीतु
कांग्रेस
474
21
बालकिशन नागल
भाजपा
251
22
गिरीराज व्यास
भाजपा
416
23
भवरी
भाजपा
238
24
आलेश कुमार
निर्दलीय
504
25
ओम प्रकाश
भाजपा
606
26
ममता
भाजपा
472
27
योगिता
भाजपा
364
28
मोहम्मद सदीक
कांग्रेस
359
29
मोहम्मद अफजल
निर्दलीय
249
30
शशि
निर्दलीय
306
31
राजेश सोनी
भाजपा
384
32
विक्रम सिंह
निर्दलीय
266
33
लीला कंवर
निर्दलीय
245
34
लक्ष्मी कंवर
निर्दलीय
311
35
भूराराम
भाजपा
450
36
सकीना
निर्दलीय
396
37
नीम्बुराम
निर्दलीय
396
38
प्रियंका
भाजपा
435
39
सुरेश
निर्दलीय
503
40
लता
निर्दलीय
532
पार्टीवार स्थिति — फलौदी:
🟠 भाजपा: 20 | 🔵 कांग्रेस: 13⚪ निर्दलीय: 7

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur14 Sep

जयपुर जिले के जमवारामगढ़ नगरपालिका चुनाव में भाजपा को बहुमत, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

जयपुर जिले के जमवारामगढ़ नगरपालिका चुनाव में भाजपा को बहुमत, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां जयपुर।जमवारामगढ़ में नगरपालिका के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
वार्ड नंबर 10 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, नीता बोहरा ने 415 मतों से दर्ज की विजय
Chittorgarh14 Sep

वार्ड नंबर 10 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, नीता बोहरा ने 415 मतों से दर्ज की विजय

बेगू नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीता मुकेश बोहरा ने शानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
रोहट में गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन, रात्रि भजन संध्या व सोमवार को महा प्रसादी का आयोजन।
Pali14 Sep

रोहट में गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन, रात्रि भजन संध्या व सोमवार को महा प्रसादी का आयोजन।

रोहट में गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन, रात्रि भजन संध्या व सोमवार को महा प्रसादी का आयोजन। पाली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में कथित नकली सिक्का फैक्ट्री का बड़ा भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार — 20 रुपये के 6,400 सिक्के बरामद, मशीनों से लेकर दर्जनों डाई और करीब ₹5 लाख के अधबने सिक्के मिले
error: Content is protected !!