वार्ड नंबर 10 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, नीता बोहरा ने 415 मतों से दर्ज की विजय
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बेगू नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीता मुकेश बोहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रजनी को 415 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। यह जीत बेगू नगर पालिका चुनाव में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत के रूप में सामने आई है।
नीता बोहरा की बड़ी जीत के बाद वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और खुशी जताई।
भाजपा की 24 सीटों पर जीत के बाद नगर पालिका में पार्टी का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को पार्टी की नीतियों, संगठन की मेहनत और मतदाताओं के विश्वास की जीत बताया।
वार्ड नंबर 10 की जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने नीता बोहरा को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पुलिस का बड़ा खुलासा: कथित तौर पर मशीनों और डाई से तैयार किए जा रहे थे 20 रुपये…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआजमगढ़। तहसील बूढ़नपुर क्षेत्र के ग्राम करमहा डींगुरपुर में गाटा संख्या 769, रकबा 0.4530 हेक्टेयर भूमि को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। नगर पालिका चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद बेगूं नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर अब…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु जयपुर। धौला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु जयपुर। धौला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।