Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

खबर का असर: पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने इटवा की बिजली समस्या का लिया संज्ञान

14 Sep 2026, 11:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खबर का असर: पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने इटवा की बिजली समस्या का लिया संज्ञान - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर अब खबर का असर देखने को मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और पावर हाउस से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं पूर्व इटवा विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा को पत्र लिखा है।

पूर्व मंत्री ने पत्र के माध्यम से इटवा विधानसभा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने और बिजली से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आग्रह किया है। विशेष रूप से खुनियांव और बेलवा इटवा पावर हाउस से संबंधित समस्याओं को लेकर क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों का उल्लेख किया गया है।

डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलना जरूरी है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने का आग्रह किया।

इटवा क्षेत्र में बिजली कटौती और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच पूर्व मंत्री द्वारा ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखे जाने से क्षेत्रवासियों में सुधार की उम्मीद जगी है। खबर के बाद मामला अब सीधे ऊर्जा मंत्री तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों की निगाहें अब बिजली विभाग और शासन स्तर से होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !
Basti14 Sep

कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !

बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र से होकर बहने वाली मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —

दिन में ट्यूबवेलों की रेकी और रात में चोरी का खेल, सेंटरों कार, बाइक, रेहड़े और भारी मात्रा…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में कैफे संचालिका से कथित रंगदारी का बड़ा मामला, FIR दर्ज — चार नामजदों पर 5 गंभीर धाराओं में मुकदमा, अब गिरफ्तारी का इंतजार!
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

गाजियाबाद में कैफे संचालिका से कथित रंगदारी का बड़ा मामला, FIR दर्ज — चार नामजदों पर 5 गंभीर धाराओं में मुकदमा, अब गिरफ्तारी का इंतजार!

🔥 हरलीन कौर की तहरीर पर इंदिरापुरम थाने में FIR No. 0754/2026 — अक्कू पंडित, सौरभ पंडित, दक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: CSP संचालकों को नकली Payment Screenshot दिखाकर ठगने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, अर्टिगा कार और 4 मोबाइल बरामद
Basti14 Sep

बस्ती: CSP संचालकों को नकली Payment Screenshot दिखाकर ठगने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, अर्टिगा कार और 4 मोबाइल बरामद

जनपद बस्ती, 11 सितंबर 2026। जनपद में ग्राहक सेवा केन्द्रों (CSP) पर PhonePe / Google Pay की फर्जी…

पूरी खबर पढ़ें →
गौर थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, SDM उमाकांत तिवारी ने त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश
Basti14 Sep

गौर थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, SDM उमाकांत तिवारी ने त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

थाना गौर परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!