बस्ती: CSP संचालकों को नकली Payment Screenshot दिखाकर ठगने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, अर्टिगा कार और 4 मोबाइल बरामद

जनपद बस्ती, 11 सितंबर 2026। जनपद में ग्राहक सेवा केन्द्रों (CSP) पर PhonePe / Google Pay की फर्जी पेमेंट रसीद दिखाकर कैश ठगने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके पास से 4 एंड्रॉयड मोबाइल, 20 हजार रुपये कैश और वारदात में प्रयुक्त 1 अर्टिगा कार बरामद की है। एसपी डॉ.
यशवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी साइबर कुलदीप यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम विजय नारायन मिश्रा की टीम ने 11 सितंबर को यह कार्रवाई की।घटना क्या थी: 2 सितंबर को वादी सुनील कुमार गुप्ता निवासी अस्पताल चौराहा, थाना कोतवाली बस्ती ने शिकायत दी थी कि उनकी दुकान पर विशाल नाम का युवक आया और YONO SBI QR पर पैसे भेजने का Payment Successful वाला फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर 9090 रुपये कैश ले गया। खाता चेक करने पर पैसा आया ही नहीं था।
इस पर थाना साइबर क्राइम में मु0अ0सं0-22/2026 धारा 318(4), 319(2), 61(2) BNS व 66D IT Act में केस दर्ज हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त:
1.
विशाल कुमार चौधरी पुत्र अजय चौधरी, निवासी लधौरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र 31 वर्ष
2. रिषभ सिंह भदौरिया पुत्र विजय पाल सिंह भदौरिया, निवासी करौली सरकार, थाना सेन पश्चिम पारा, जनपद कानपुर देहात, उम्र 21 वर्ष
ठगी का नया तरीका: ये लोग CSP / जनसेवा केंद्र पर जाकर कहते थे कि QR पर पैसा डाल देता हूं, कमीशन काटकर कैश दे दो।
फिर मोबाइल में पहले से तैयार फर्जी Payment Receipt दिखा देते थे। दुकानदार खाता चेक करता तब तक आरोपी कैश लेकर फरार हो जाते थे।
पूछताछ में इन लोगों ने इटावा के काशीरामपुर में 8080 रुपये और फिरोजाबाद में 1 लाख 1 हजार रुपये की ठगी करना भी कबूला है। मुख्य आरोपी विशाल पहले भी 22.03.2024 को मुजफ्फरनगर में 20 हजार की ठगी में जेल जा चुका है।
पुलिस ने आम CSP संचालकों और दुकानदारों से अपील की है कि किसी भी ग्राहक को पैसा आपके खाते में मैसेज या बैलेंस चेक करके ही कैश दें, सिर्फ स्क्रीनशॉट पर भरोसा न करें। अगर कोई ऐसी ठगी करता है तो तुरंत 1930 या साइबर थाने को सूचना दें।सावधान: फर्जी Payment Screenshot से हो रही ठगी से ऐसे बचें – साइबर पुलिस बस्ती की आम नागरिकों से अपील आजकल ठग PhonePe, Google Pay, Paytm का Payment Successful का नकली स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों और आम लोगों से कैश ले कर भाग जा रहे हैं।
बस्ती पुलिस ने दो ठगों को पकड़ा है, लेकिन आप भी सतर्क रहें। बचाव के लिए 10 जरूरी सावधानियां:
1.
स्क्रीनशॉट पर नहीं, बैलेंस पर भरोसा करें: किसी ने पैसा भेजा है तो उसके दिखाए स्क्रीनशॉट को मत देखिए। अपने मोबाइल में बैंक का मैसेज आने या खुद UPI ऐप / बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करने के बाद ही सामान या कैश दें।
2. थोड़ा इंतजार करें: ठग हमेशा जल्दी में होते हैं, कहते हैं – "जल्दी है, बाद में चेक कर लेना"।
ऐसी जल्दबाजी में बिल्कुल न आएं। 2 मिनट रुक कर खाता चेक करना आपकी मेहनत की कमाई बचा सकता है।
3. QR कोड पर पैसा कभी फंसता नहीं: याद रखिए, QR कोड सिर्फ पैसा लेने के लिए होता है, देने के लिए नहीं।
अगर कोई कहे कि QR स्कैन करो पैसा आएगा, तो वो 100% फ्रॉड है। 4.
अनजान लिंक और ऐप से बचें: कोई भी अनजान APK फाइल, Screen Sharing ऐप जैसे AnyDesk, TeamViewer कभी इंस्टॉल न करें। इससे ठग आपके मोबाइल का स्क्रीन देख लेते हैं।
5. बड़ा लेन-देन हो तो स्पीकर पर कन्फर्म करें: दुकान पर अगर कोई 5-10 हजार का लेन-देन QR से कर रहा है तो शांत रहें, स्पीकर पर पेमेंट अलर्ट सुनें और फिर ही कैश दें।
6. CSP / दुकानदार भाई विशेष ध्यान दें: दिन भर में 100 ग्राहक आते हैं, लेकिन एक ठगी पूरे दिन की कमाई ले जाती है।
एक छोटा रजिस्टर रखें, पैसा खाते में आने के बाद ही कैश बुक में लिखें। 7.
ठगी हो जाए तो तुरंत करें ये काम: अगर आपके साथ ऐसा हो गया है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। जितनी जल्दी शिकायत होगी, पैसा वापस आने की उम्मीद उतनी ज्यादा होगी।
साथ ही नजदीकी साइबर थाना बस्ती को सूचना दें। आपकी सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
लालच और जल्दबाजी से बचें, सुरक्षित रहे साइबर क्राइम थाना, बस्ती
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







