Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

खुनुवां बॉर्डर पर 6.47 किलो चांदी के जेवरात बरामद, 72 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

14 Sep 2026, 11:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खुनुवां बॉर्डर पर 6.47 किलो चांदी के जेवरात बरामद, 72 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिले के खुनुवां बॉर्डर के भारत-नेपाल सीमा पर खुनुवां एसएसबी चेकपोस्ट के जवानों ने शनिवार सुबह तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 6.474 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए। कार्रवाई के दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे 72 वर्षीय हरिराम निवासी नीबी दोहनी, थाना शोहरतगढ़ को गिरफ्तार किया गया। एसएसबी के अनुसार, एफ समवाय प्रभारी खुनुवां के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह के निर्देश पर सीमा स्तंभ संख्या 556 के पास सुबह करीब 8:16 बजे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। सूचना के आधार पर बुजुर्ग को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके पास से 186 जोड़ी चांदी की पायल, जिनका वजन 4,323.50 ग्राम, और 1,448 नग बिछिया, जिनका वजन 2,150.50 ग्राम बरामद हुआ। कुल बरामद चांदी का वजन 6,474 ग्राम बताया गया है।

एसएसबी के मुताबिक कार्रवाई भारत की सीमा के भीतर नो-मेंस लैंड से करीब पांच मीटर पहले की गई। टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक (सामान्य) सुमित कुमार ने छह अन्य जवानों के साथ किया। बरामद जेवरात और गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग, खुनुवां के सुपुर्द कर दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक
Sant Kabir Nagar14 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व…

पूरी खबर पढ़ें →
कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !
Basti14 Sep

कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !

बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र से होकर बहने वाली मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —

दिन में ट्यूबवेलों की रेकी और रात में चोरी का खेल, सेंटरों कार, बाइक, रेहड़े और भारी मात्रा…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में कैफे संचालिका से कथित रंगदारी का बड़ा मामला, FIR दर्ज — चार नामजदों पर 5 गंभीर धाराओं में मुकदमा, अब गिरफ्तारी का इंतजार!
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

गाजियाबाद में कैफे संचालिका से कथित रंगदारी का बड़ा मामला, FIR दर्ज — चार नामजदों पर 5 गंभीर धाराओं में मुकदमा, अब गिरफ्तारी का इंतजार!

🔥 हरलीन कौर की तहरीर पर इंदिरापुरम थाने में FIR No. 0754/2026 — अक्कू पंडित, सौरभ पंडित, दक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
गौर थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, SDM उमाकांत तिवारी ने त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश
Basti14 Sep

गौर थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, SDM उमाकांत तिवारी ने त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

थाना गौर परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!