गौरझामर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सागर जिले में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में देवरी के थाना गौरझामर क्षेत्र में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सोलंकी एवं एसडीओपी अरुण कुमार उइके के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुनौवर खान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नसीर फारुकी, नायब तहसीलदार चंद्रभान सिंह दीवान, राजस्व अमला एवं थाना गौरझामर पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।
संयुक्त टीम द्वारा गौरझामर में शासकीय स्कूल एवं शासकीय अस्पताल के आसपास बनी अवैध गुमटियों तथा शराब दुकान के पास बनाए गए अवैध अहाते एवं गुमटियों को हटाकर संबंधित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsबिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश):तहसील मुख्यालय बिरसिंहपुर स्थित गैस एजेंसी पर आज सुबह से ही रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थ नगर,बाणगंगा पुल पर एक व्यक्ति रितेश तिवारी पुत्र मुन्नू तिवारी निवासी अगया थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर में नवागत आईजी इरशाद वली ने पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले के खुनुवां बॉर्डर के भारत-नेपाल सीमा पर खुनुवां एसएसबी चेकपोस्ट के जवानों ने शनिवार सुबह तस्करी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उज्जैन बाबा महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली कभी सामान्य भवन और सीमित संसाधनों के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।